रांची: रांची पिठोरिया के ग्राम बाढ़ू के पास आज सुबह दस बजे पिठोरिया थाना पुलिस की मदद से दिल्ली पुलिस ने 23 लाख नकली नोटोें के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में नकली नोटों के कारोबार करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसने पुलिस को बताया था कि उसे रांची जिले के पिठोरिया पिरुटोला कोनकी निवासी तसव्वुर अंसारी ने नकली नोट दिये थे। उसके बयान के बाद दिल्ली पुलिस उसे साथ लेकर रांची पहुंची और पिरुटोला में छापामारी कर तसव्वुर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई की भनक लगते ही गांव के लोग उग्र हो गये और अपराधी समझ कर दिल्ली पुलिस को घेर लिया। इसकी जानकारी जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों को हुई। उसके बाद पिठोरिया थाना पुलिस तत्काल पिरुटोला कोनकी पहुंच कर मामले का संभाला।
जानकारी के मुताबिक पुलिस की गिरफ्त में आये जाली नोट के धंधेबाजों में एक गढ़वा, एक पिठोरिया और एक ग्राम बरवे का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस उक्त तीनों की तलाश में रांची आयी थी। उसके बाद जाल बिछा कर पिठोरिया पुलिस की मदद से नोटों के साथ तीनों धंधेबाजों को पकड़ा गया है। बताया गया है कि पुलिस गिरफ्त में आये आरोपियों से वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो नकली नोटों के कारोबार से जुड़े कई और लोगोें के नाम व पते की जानकारी भी पुलिस को मिली है। जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है। गिरμतार तस्करों का तार झारखंड के आलवा दूसरे कई राज्यों से भी जुड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रांची में 23 लाख नकली नोट जब्त , तीन धंधेबाज धराये
Related Posts
Add A Comment

