Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची में लाइट हाउस के पास बनेगा अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर का खेल मैदान व सामुदायिक भवन- पीएम मोदी
    झारखण्ड

    रांची में लाइट हाउस के पास बनेगा अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर का खेल मैदान व सामुदायिक भवन- पीएम मोदी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 4, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रांची में बन रहे लाइट हाउस प्रोजेक्ट के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और इसकी वर्तमान स्थिति से भी अवगत हुए। उन्हें ड्रोन कैमरा और कंसोल सेट के माध्यम से अद्यतन स्थिति की जानकारी निर्माण करा रही कंपनी एसजीसी मैजिक्रीट के प्रतिनिधियों ने दिखाई। ऑनलाइन समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री को लाइट हाउस परियोजना में आधुनिकतम सुविधायुक्त किफायती आवास निर्माण के बारे में विस्तार से बताया गया। मौके पर पहुंचे नगर विकास सचिव विनय चौबे ने कार्यस्थल का भौतिक निरीक्षण किया और इस क्रम में स्थानीय लोगों की शिकायतों को दूर किया।

    लाइट हाइस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे लोगों ने परियोजना स्थल पर वर्षों से हो रहे खेलकूद और शादी-विवाह से संबंधित समारोहों के आयोजन की जानकारी दी। इस पर सचिव ने क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक खेल मैदान और 500 लोगों की क्षमतावाले सामुदायिक भवन के निर्माण कराए जाने की घोषणा की। इस क्रम में सचिव विनय चौबे ने दैनिक जागरण को बताया कि परियोजना एजेंसी को दोनों कार्यों के लिए निर्देश दिए जा चुके हैं।

    नवीनतम तकनीक पर आधारित लाइट हाउस परियोजना की समीक्षा को लेकर आयोजित ऑनलाइन बैठक में रांची के नगर आयुक्त मुकेश कुमार, नगरीय प्रशासन निदेशक विजया जाधव और अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे। सचिव ने आरंभिक कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए सामान्य अवयवों के साथ विशिष्ट निर्माण कार्य भी किए जाने के निर्देश दिए। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खेलकूद का मैदान और विवाह समेत अन्य सामाजिक कार्यों के लिए 500 लोगों की क्षमता वाले भवन के निर्माण का निर्देश दिया।

    ज्ञात हो कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट का निर्माण थ्री डी वाल्यूमेट्रिक प्री-कास्ट कंस्ट्रक्शन की नवीनतम तकनीक से हो रही है। इस तकनीक से 1008 आवासों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस परियोजना के तहत आवास बुक करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 5000 रुपये शुल्क जमा कर लोग आवेदन कर सकते हैं। 13.29 लाख के इस आवास में केंद्र सरकार द्वारा 5.5 लाख रुपये और राज्य सरकार द्वारा एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाना सुनिश्चित है।

    ऐसे में लाभुक को एक फ्लैट के लिए मात्र 6.79 लाख रुपये देने होंगे। इस राशि से 30 वर्गमीटर क्षेत्र में 1-बीएचके फ्लैट का आवास आवंटित होगा। इसमें बेडरूम, किचेन, लिविंग रूम एवं टॉयलेट की व्यवस्था होगी। सचिव ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को और बढ़ाने की बात कही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.