Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»मोदी सरकार ने पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये किया सस्ता
    राष्ट्रीय

    मोदी सरकार ने पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये किया सस्ता

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 21, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

     पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच नरेंद्र मोदी सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देने वाला कदम उठाया है. सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये की कटौती की है, जबकि डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 6 रुपये की कटौती की है. इसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया है.

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी है. निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार के इस फैसले से राजकोष पर प्रति वर्ष 1 लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि राज्य सरकारें, खासकर वे राज्य जिन्होंने पिछली बार (नवंबर 2021) में पेट्रोल-डीजल पर वैट में कटौती नहीं की थी, वे भी इस बार कटौती करेंगी, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी.

    उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी

    वित्त मंत्री ने कहा कि इस वर्ष भी मोदी सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपये (12 सिलिंडर तक) की सब्सिडी देगी. इससे गरीब माता-बहनों को फायदा होगा. सरकार के इस फैसले से एक साल में करीब 6,100 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि होगी.

    उर्वरक पर 1.10 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देगी सरकार

    इस तरह पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में कमी के चलते केंद्र सरकार के राजस्व पर सालाना लगभग 1,06,100 करोड़ रुपये का असर होगा. दूसरी तरफ, उर्वरक पर 1.10 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का फैसला किया गया है. बजट में सरकार ने 1.05 लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी उर्वरक पर देने की घोषणा की थी. 1.10 लाख करोड़ रुपये उस 1.05 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त है. यानी उर्वरक पर अब सरकार 2.15 लाख करोड़ रुपये सब्सिडी देगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चीनी महंगी हुई तो सरकार ने कसा शिकंजा, जमाखोरी पर नई पाबंदी लागू

    August 21, 2026

    बिहार समेत कई राज्यों को मोदी कैबिनेट का तोहफा, 5 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर लगी मुहर

    August 19, 2026

    भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव! पिकअप और डंपर भिड़े, 8 की मौत

    August 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.