Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान

    May 6, 2026

    Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित

    May 6, 2026

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बोकारो में होटल के कमरे से मिली युवती की लाश, धनबाद की रहने वाली बता बुक किया था कमरा
    झारखण्ड

    बोकारो में होटल के कमरे से मिली युवती की लाश, धनबाद की रहने वाली बता बुक किया था कमरा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 22, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सेक्टर-4 थाना स्थित होटल आनंद के एक कमरे से मंगलवार को एक युवती की फंदे से लटकी लाश बरामद की गई। जब रूम सर्विस देने कर्मी पहुंचा तो युवती का शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद उसने इसकी सूचना होटल के मालिक को दी। फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कमरे से दो पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवती ने अपने माता-पिता से माफी मांगी और सत्येंद्र नामक युवक पर बदनाम करने का आरोप लगाया है।

    युवती ने धनबाद निवासी बताकर कमरा बुक किया था। हालांकि युवती की पहचान हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 बी निवासी के रूप में की गई। युवती ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर घर से निकली थी, जो यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे युवती आनंदा होटल पहुंची, जहां उसने यह कहते हुए कमरा लिया कि उसके पिता बोकारो से रिटायर्ड हुए हैं और धनबाद में रहते हैं। उनके कुछ कागजात का काम कराने के लिए यहां आई हूं। उसके बाद उसे होटल वालों ने आधार कार्ड लेकर कमरा दे दिया।

    जब रूम सर्विस देने कर्मी कुछ देर बाद पहुंचा तो देखा कि युवती अपने दुपट्टे से पंखे के सहारे झूल रही है। तब इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना के बाद परिजन होटल पहुंचे। इधर, सेक्टर 4 थाना प्रभारी विनोद गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने अभी किसी के ऊपर शक जाहिर नहीं किया है। ऐसे में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि ‘पापा-मम्मी मुझे माफ कर देना। हम बुरे नहीं हैं मां। एक आप ही हैं जो इतना प्यार करती थीं। वरना दुनिया को तो हम बहुत बुरे लगते हैं। मां आप मेरी भगवान हो। सत्येंद्र, तुमने हमको बहुत बदनाम किया। जीने लायक नहीं छोड़ा। हो सके तो इससे सीख कर किसी लड़की को कभी बदनाम मत करना। अब हम मर रहे हैं। कम से कम अब तो दुनिया को सच बता देना। तुम जो प्यार का दिखावा करते थे, वो झूठा था।’

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान

    May 6, 2026

    Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित

    May 6, 2026

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन
    • जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम
    • Koylanchal Samvad e-paper | 6th May | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 6th May | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.