Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार- झारखंड सहमत! सम्राट-सोरेन कर सकते हैं हस्ताक्षर

    August 31, 2026

    झारखंड सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद

    August 31, 2026

    H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बिजली बिल के नाम पर ठगी कर रहे साइबर अपराधी, 10 साइबर ठग गिरफ्तार
    झारखण्ड

    बिजली बिल के नाम पर ठगी कर रहे साइबर अपराधी, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 9, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जामताड़ा साइबर पुलिस ने बुधवार को करमाटांड़ थाना क्षेत्र से दस साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी साइबर ठग करमाटांड़ थाना क्षेत्र के अलावा देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के हैं. इस संबंध में साइबर थाना में एसपी मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस वार्ता की. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल, रिंगोंचिंगो एवं हेठकरमाटांड़ में साइबर थाना प्रभारी अजय पंजिकार, नारायणपुर पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार, इंस्पेक्टर विश्वनाथ सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी ने छापामारी की. इस दौरान कुल 10 साइबर ठग गिरफ्तार किए गए, जबकि एक साइबर ठग भागने में सफल रहा.

    गिरफ्तार किये गये साइबर ठग करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल गांव के सब्बीर अंसारी, रामजान अंसारी, ताहीर अंसारी, हेठ करमाटांड़ गांव से प्रमोद कुमार मंडल, योगेश कुमार मंडल, विरेन्द्र कुमार मंडल, संदीप कुमार मंडल, जैकी कुमार मंडल है. वहीं देवघर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के दारवे गांव के धनराज मंडल तथा करमाटांड़ – रिंगोचिंगो गांव के रामकिशुन मंडल को गिरफ्तार किया गया. ताराबहाल के जाहिद अंसारी भागने में सफल रहा. इन सभी के विरूद्ध जामताड़ा साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार साइबर ठग के पास से 94 हजार रूपये नगद, 18 मोबाइल, 27 सिम कार्ड, 2 पासबुक, 5 एटीएम व दो बाइक जब्त किया है. ये सभी साइबर ठग मोबाइल एवं फर्जी सिम का प्रयोग कर आरटीओ पदाधिकारी एवं बिजली विभाग का पदाधिकारी बन कर लोगों को फोन करके एवं मैसेज भेजकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे. अब तक बिजली बिल के नाम पर ठगी करने के मामले में करीब 50 से अधिक साइबर ठगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मौके पर साइबर डीएसपी मंजरूल होदा, साइबर थाना प्रभारी अजय पंजिकार सहित अन्य थे.

    करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रिंगोचिंगों गांव से गिरफ्तार रामकिशुन मंडल ने हरियाणा के एक फौजी से डेढ़ लाख रुपये की ठगी की है. इस संबंध में हरियाणा के रोहतक जिला अंतर्गत भालौठ गांव के फौजी पवन ने बिजली बिल के नाम पर ठगी का आईएमटी थाना कांड संख्या 436 – 2021 में मामला दर्ज कराया है. जिसकी निशानदेही पर रोहतक पुलिस जामताड़ा पहुंची और गिरफ्तार साइबर ठग को रिमांड पर अपने साथ हरियाणा ले जाने की बात कही. आईएमटी थाना के एएसआई सतीश कुमार व यशवंत कुमार ने कहा कि जामताड़ा पुलिस के सहयोग से साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया है. इनके विरूद्ध आईएमटी थाना में आईपीसी की धारा 420, 406 के तहत कांड दर्ज किया गया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद

    August 31, 2026

    H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश

    August 31, 2026

    लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

    August 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार- झारखंड सहमत! सम्राट-सोरेन कर सकते हैं हस्ताक्षर
    • झारखंड सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद
    • H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश
    • लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद
    • JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत
    • जेल की सलाखों से बाहर निकलकर काम करेंगे कैदी, शाम को फिर लौटना होगा; झारखंड में नई व्यवस्था की तैयारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.