Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बरहेट थाना प्रभारी पर लगा युवती से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने पर सीएम के आदेश के बाद थाना प्रभारी सस्पेंड
    झारखण्ड

    बरहेट थाना प्रभारी पर लगा युवती से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने पर सीएम के आदेश के बाद थाना प्रभारी सस्पेंड

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 27, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    साहिबगंज जिले के बरहेट थाना में पदस्थापित थाना प्रभारी हरीश पाठक पर एक युवती से थाना में बुलाकर मारपीट करने एवं गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र होने के नाते मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने डीजीपी एमवी राव को ट्वीट कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने लिखा कि यह सरासर अनुचित और शर्मनाक कृत्य है, जो बर्दाश्त के काबिल नहीं है। मामले की जांच करते हुए दोषी प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें एवं सूचित करें।

    उधर, साहेबगंज बरहेट के थाना प्रभारी का युवती के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी हरीश पाठक को सस्पेंड कर दिया गया है। डीजीपी एमवी राव ने मामले में संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और उन्होंने दो दिनों के अंदर जांच पूरा करने का आदेश डीएसपी को दिया है.

    22 जुलाई का है मामला
    मामला 22 जुलाई का है। युवती जो बरहेट की ही रहने वाली है वह रामू नाम के युवक से प्यार करती है। दोनों ने शादी कर ली और इसकी शिकायत राखी की मां ने थाना में की थी। बरहेट थाना प्रभारी अपने वर्दी का रौब दिखाते हुए युवती को थाने बुलाया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट में युवती के मुंह से खून निकल गया। इसके बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

    पीड़ित की मां ने दर्ज कराया था प्रेमप्रसंग का मामला
    बरहेट थाना अंतर्गत इरकॉन रोड की रहने वाली लड़की के प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। इसको लेकर पीड़ित की मां ने थाना में शिकायत दर्ज करवाया था। 22 जुलाई को थाना प्रभारी ने लड़की और उसकी मां को थाना बुलाया। लड़की अपने भाई के साथ थाना पहुंची। इस दौरान थाना प्रभारी प्रेमप्रसंग का विरोध करते हुए बाल पकड़कर लड़की को मारने लगे। पीड़ित ने दूसरे दिन पीड़ित ने पुलिस कप्तान से लिखित शिकायत की। वहीं, इस शिकायत की कॉपी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राज्य मानवाधिकार आयोग रांची और उपमहानिरीक्षक दुमका को भी भेजी है। इस घटना के बाद 23 जुलाई को प्रेम प्रसंग के मामले में दोनों परिवारों ने मिलकर शादी करवा दी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.