Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पहले किया दुष्कर्म, पीड़िता गर्भवती हुआ तो करा दिया गया गर्भपात
    झारखण्ड

    पहले किया दुष्कर्म, पीड़िता गर्भवती हुआ तो करा दिया गया गर्भपात

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 12, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवरी: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने एक आराेपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित रूपेश तिवारी को पुलिस ने पूछताछ करने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराने के बाद न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद पीड़िता को उसके स्वजनों को सौंप दिया गया।

    देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि गत सात अप्रैल 2021 काे जब मैं अपनी पत्नी के साथ काम करने के लिए गया था तो घर में नाबालिग पुत्री अकेली थी। घर में किसी को नहीं देखकर मौके का फायदा उठाते हुए आरोपित रूपेश तिवारी पानी पीने के बहाने घर में घुस गया और नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही हल्ला करने पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी भी दी। बीते जुलाई माह में नाबालिग के शरीर में अंतर दिखाई देने पर उसे चिकित्सक के पास ले गए जहां इलाज के क्रम में उसके तीन माह की गर्भवती होने की बात बताई गई। इस संबंध में जब नाबालिग से पूछा गया तो उसने सारी बातें बताई। इसके बाद गांव के एक पूर्व मुखिया के पास जाकर सारी बात बताईं तो वे आरोपित के पिता के पास उसे ले गए।

    आरोपित के पिता ने हल्ला करने से मना किया और बात सच होने पर बहू बनाने की बात कहने लगे। अगले दिन आरोपित के पिता व गांव के पूर्व मुखिया नाबालिग पुत्री को जांच कराने के बहाने ले गए और गर्भपात कराकर घर लाकर छोड़ दिया। पीड़ित के पिता ने आरोपित के पिता व पूर्व मुखिया की मिलीभगत से नाबालिग का गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.