Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड के 5 प्रमुख क्षेत्रों में बनेगा रोप-वे
    झारखण्ड

    पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड के 5 प्रमुख क्षेत्रों में बनेगा रोप-वे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बोकारो के लुगू बुरू घांटाबाड़ी और धनबाद के मैथन समेत राज्य की पांच प्रमुख पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोप-वे (Rope-way) का निर्माण कराया जायेगा. भारत सरकार के नेशनल रोप-वे प्रोग्राम पर्वतमाला के तहत पांचों प्रोजेक्ट शामिल किये जायेंगे. राज्य की भौगोलिक संरचना, सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. झारखंड के पथ निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेज दिया है. वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इसके निर्माण की दिशा में आगे की कार्यवाही की जायेगी. झारखंड में पहले चरण में धनबाद के मैथन, बोकारो के लुगू बुरू घांटाबाड़ी, नेतरहाट, सारंडा (नोवामुंडी) और दलमा पहाड़ी क्षेत्र को शामिल किया जा रहा है.

    नेतरहाट को क्वीन ऑफ छोटानागपुर लिखते हुए करीब चार किमी लंबा रोप-वे बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है. वहीं पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी के सारंडा में करीब पांच किमी लंबा रोप-वे निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. विभाग ने अपने प्रस्ताव में लिखा है कि यह एशिया का सबसे बड़ा साल फॉरेस्ट है. वहीं जमशेदपुर के पास दलमा में भी पांच किमी लंबा रोप-वे का प्रस्ताव तैयार करके भेजा गया है. दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी (Dalma Wildlife Sanctuary) है.

    मैथन को बताया स्पून आइलैंड

    पथ निर्माण विभाग ने जो प्रस्ताव भेजा है, उसमें मैथन में करीब डेढ़ किमी लंबा रोप-वे बनाना है. इसे स्पून आइलैंड बताते हुए प्रस्ताव भेजा गया है. बोकारो जिले में लुगू बुरू घांटाबाड़ी में चार किमी लंबा रोप-वे बनेगा. यह गोमिया प्रखंड के लुगू हिल में बनेगा. यहां कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बड़ी संख्या में संताली ट्राइबल धार्मिक प्रयोजन के लिए जमा होते हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.