Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चाईबासा में भीषण मुठभेड़ जारी: गोईलकेरा-टोंटो सीमा के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग

    April 29, 2026

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Dhanbad

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»ट्रेलर के ब्रेक लगाते ही पीछ से सवारियों से भी गाड़ी ने मारी टक्कर; ड्राइवर समेत 4 की मौत, 5 जख्मी
    झारखण्ड

    ट्रेलर के ब्रेक लगाते ही पीछ से सवारियों से भी गाड़ी ने मारी टक्कर; ड्राइवर समेत 4 की मौत, 5 जख्मी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: राजगंज थाना क्षेत्र स्थित NH-2 के चालीबंगला के पास सवारियों से भरी गाड़ी और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सवारी गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में गाड़ी का ड्राइवर भी शामिल है। वहीं, 5 लोग जख्मी हो गए। घटना बुधवार की देर रात करीब 1 बजे की है।

    माना जा रहा है कि सवारी गाड़ी की तेज रफ्तार होने की वजह से यह हादसा हुआ। ट्रेलर के ब्रेक लगाते ही पीछे से आ रही सवारी गाड़ी, ट्रेलर के पीछे घुस गई। इससे उसकी छत पूरी तरह से उखड़ गई।

    हादसे के बाद करीब 20 मीटर तक गाड़ी, ट्रेलर के अंदर ही आगे बढ़ती रही। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों व शव को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायलों के अनुसार, सभी यूपी से झारखंड के विभिन्न जिले में आ रहे थे। सभी मजदूरी करते थे।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सवारियों से भरी गाड़ी तेज रफ्तार में ट्रेलर के पीछे चल रही थी। इसी बीच आगे ब्रेकर होने की वजह से ट्रेलर ड्राइवर ने ब्रेक लगाई। तभी सवारी गाड़ी जोरदार टक्कर के साथ ट्रेलर के पीछे जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक सड़क जाम लगा रहा। हालांकि, क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद जाम हट गया। पुलिस ने ट्रेलर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

    मृतकों के नाम

    • अंजारुल शेख (35) उनकुलजगा पाकुड़,
    • अतिकुल शेख (25), असकन्धा, पाकुड़
    • सलीम शेख (30) मजकन्धा, डुमरग्राम वीरभूम बंगाल
    • राहुल पांडेय (28 वर्ष) 32/54 पांडेय मुहल्ला वाराणसी, यूपी

    घायलों के नाम

    • मंजरुल शेख (38), उनुकडांगा, महेशपुर पाकुड़
    • जबीर शेख (38), मजखन्दा वीरभूम बंगाल
    • हासी बीबी (38), पाकुड़
    • रोहिमा बीबी (39) सोलाहपुर, पाइकोर, बीरभूम बंगाल
    • नवीर शेख (29), मुकलिशपुर, पाइकोर, वीरभूम
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चाईबासा में भीषण मुठभेड़ जारी: गोईलकेरा-टोंटो सीमा के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग

    April 29, 2026

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चाईबासा में भीषण मुठभेड़ जारी: गोईलकेरा-टोंटो सीमा के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग
    • झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th April | Ranchi
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.