Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»टाटा ग्रुप का ऐलान, मार्च 2024 तक एयर इंडिया में विस्तारा का होगा विलय
    झारखण्ड

    टाटा ग्रुप का ऐलान, मार्च 2024 तक एयर इंडिया में विस्तारा का होगा विलय

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    टाटा संस व सिंगापुर एयरलाइंस ने मंगलवार को विमानन क्षेत्र में बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के मुताबिक, एयर इंडिया और ‘विस्तारा’ का विलय मार्च 2024 तक किया जाएगा. सिंगापुर एयरलाइंस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस ने बातचीत के बाद यह निर्णय लिया है. सिंगापुर एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि विस्तारा का एयर इंडिया में विलय करने का लक्ष्य मार्च 2024 तक रखा गया है. विस्तारा एयरलाइंस में टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस दोनों की पार्टनरशिप है. इसमें सिंगापुर एयरलाइंस की हिस्सेदारी अधिक है. अब इस नई व्यवस्था के तहत एयर इंडिया ब्रांड के नाम पर और अधिक विमानों का और ज्यादा रूटों पर संचालन हो सकेगा. विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस लेनदेन के हिस्से के रूप में एयर इंडिया में 20,585 मिलियन रुपये का निवेश करेगी.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विलय के बाद कंपनी में सिंगापुर एयरलाइंस की हिस्सेदारी 25 फीसदी होगी. इसमें वह करीब 2000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. वर्तमान में विस्तारा में सिंगापुर एयरलाइंस 51 फीसदी की हिस्सेदार है और इसमें टाटा संस की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है. बता दें कि टाटा ग्रुप ने इस वर्ष की शुरुआत में सरकारी  विनिवेश के हिस्से के रूप में सरकार के स्वामित्व वाली एयर इंडिया को 18000 करोड़ रुपये में खरीदा था.  बता दें कि टाटा ग्रुप के पास फिलहाल कम लागत वाली एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर एशिया का भी स्वामित्व  है. इन दोनों विमान सेवा प्रदाता कंपनियों का भी मार्च 2024 तक एयर इंडिया में विलय होना है. ऐसे में यह साफ है कि मार्च 2024 के बाद टाटा ग्रुप की हिस्सेदारी वाले चारो एयरलाइंस एक ही ब्रांड नेम एयर इंडिया के नाम से ऑपरेट करेंगे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.