Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड में परीक्षा परिणाम पर छात्रा-छात्राओं ने उठाए सवाल
    झारखण्ड

    झारखंड में परीक्षा परिणाम पर छात्रा-छात्राओं ने उठाए सवाल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 3, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची:  कोरोना काल में इस वर्ष पूरे देश भर में विभिन्‍न राज्‍य बोर्ड व सीबीएसई व आइसीएसई की ओर से बिना परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। झारखंड में जैक की ओर से बीते दिनों दसवीं व बारहवीं के परिणाम जारी किए गए। परिणाम को लेकर छात्रा-छात्राओं का एक समूह नाराज है। परिणाम तैयार करने की प्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची में छात्रा-छात्राओं अपना विरोध प्रदर्शन किया।

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जारी किए गए परिणाम से असंतुष्ट छात्रा-छात्राओं ने अपनी मांगो को लेकर डोरंडा में घेराव कर दिया। नाराज छात्र झारखंड सरकार के स्‍कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो के डोरंडा स्‍थि‍त आवास के समक्ष प्रदर्शन करना चाहते थे। इसके लिए सैकड़ों की संख्या में छात्र पैदल निकले। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद डोरंडा पुलिस हरकत में आ गई।

    पुलिस ने घेराव करने जा रहे छात्रों को राजेंद्र चौक के पास ही रोक दिया। इसके बाद छात्र रोड पर ही बैठकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने छात्रों को समझाने की बहुत कोशिश की। इसके बावजूद छात्र मंत्री के आवास पर पहुंचकर उनसे बात करने पर  अड़े हुए हैं। छात्रा-छात्राओं की सबसे ज्‍यादा नाराजगी बारहवीं के परिणाम को लेकर है। इससे पहले सोमवार को परिणाम से नाराज छात्रों ने जैक कार्यालय नामकुम में जमकर प्रदर्शन किया था। पिछले तीन दिनों से परिणाम से नाराज छात्रा-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर जैक कार्यालय पहुंच रहे थे। जैक के पदाधिकारियों से मिलकर परीक्षाफल का पुन: अवलोकन करते हुए अंक बढ़ाने और इसके बाद परीक्षाफल घोषित करने कि मांग कर रहें थे।

     

    लगातार हो रहे प्रदर्शन

    परिणाम को लेकर रांची के साथ साथ राज्‍य के दूसरे जिलों में भी लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। साेमवार को सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने एकत्रित होकर जैक परिसर में अपना विरोध जताया। अपनी मांगों को लेकर  प्रदर्शन किया।  छात्रों की भीड़ देखते हुए  नामकुम पुलिस जैक परिसर में पहुंची। हंगामा कर रहे छात्रों को  समझाने का प्रयास किया। विरोध कर रहें छात्र अपनी मांगों को लेकर जमे रहें।

    इसके बाद छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल मिलकर अपनी मांगों को ज्ञापन सौपा। इससे पहले छात्रों ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की बातचीत की। अपनी मांगों को रखा। इसमें छात्रों की ओर से इंटर के परीक्षा परिणाम में त्रुटियां को सुधार करने, परीक्षा परिणाम में सभी छात्रों को एक समान पास करने कि बात रखा था। इस पर मंत्री ने छात्रों के मांगों पर विचार करने कि बात कही थी। मंगलवार को दूसरा गुट म‍िलने की मांग कर रहा था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.