Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन

    May 8, 2026

    उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत

    May 8, 2026

    MS Dhoni Income Tax: ‘कैप्टन कूल’ बने टैक्स के भी किंग, बिहार-झारखंड में नंबर-1 टैक्सपेयर बने धोनी

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड के 21वां स्थापना दिवस पर CM हेमंत सोरेन बोले-अब आपकी सरकार पहुंचेगी आपके द्वार
    झारखण्ड

    झारखंड के 21वां स्थापना दिवस पर CM हेमंत सोरेन बोले-अब आपकी सरकार पहुंचेगी आपके द्वार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 15, 2021Updated:November 15, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    खूंटी: झारखंड का 21वां स्थापना दिवस पूरे राज्य में मनाया जा रहा है. खूंटी के उलिहातू पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अब आपकी सरकार आपके द्वार तक पहुंचेगी. सरकार परित्यक्त महिलाओं को पेंशन देगी.

    बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलीहातू से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 45 दिनों तक चलनेवाले ‘आपका अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आगाज किया. इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लोककल्याण के लिए सरकार अब आपके द्वार आयेगी. जनता की जनता की समस्याओं को निपटाना उनकी प्राथमिकता होगी. इस अवसर पर किसान लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. विभूतियों को सम्मानित किया गया.

    इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा, सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, सखी मंडल की दीदीयां, किसान भाई बहन व ग्रामीण उपस्थित थे.  खूंटी के उपायुक्त ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया.

    राज्य भर में पंचायत स्तरीय कैंप में यह होगा

    • 29 दिसंबर तक चलनेवाले इस कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर पंचायतों में कैंप लगाये जायेंगे. समस्याओं का निपटारा, योजनाओं का लाभ, प्रवासी मजदूरों को रोजगार, राशन कार्ड बनाना, राशन कार्ड सरेंडर करना, जमीन के लगान की रसीद काटने, नियुक्ति पत्र, परिसंपत्तियों का वितरण सहित 26 तरह के मामलों का निपटारा किया जायेगा.
    • आम नागरिकों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना.
    • झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत नया राशन कार्ड स्वीकृति के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करना.
    • राशन कार्ड के लिए प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध स्वीकृत राशन कार्ड लाभान्वित को उपलब्ध कराना.
    • अयोग्य लाभन्वितों को राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए प्रेरित करना.
    • राशन कार्ड में त्रुटि के सुधार के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर उस पर कार्रवाई करना.
    • राशन डीलर के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों का निराकरण करना.
    • नये लाभान्वितों को पेंशन का लाभ स्वीकृत कराने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करना.
    • पेंशन के लिए प्राप्त आवेदनों पत्रों पर जांचोपरांत स्वीकृति की कार्रवाई करना था स्वीकृति पत्र लाभान्वित को उपलब्ध कराना.
    • पेंशन प्राप्त करने में किसी लाभान्वित को हो रही समस्या का निराकरण करना.
    • मनरेगा के तहत नये जॉब कार्ड के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर उस पर कार्रवाई करना. झारखंड लौटनेवाले प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के तौर पर जॉब कार्ड बनाना.
    • मनरेगा के तहत अगर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संख्या में योजनाएं स्वीकृत नहीं हैं तो नयी योजनाओं की स्वीकृति के लिए कार्रवाई करना.
    • हड़िया बिक्री के रोजगार में लगी महिलाओं की पहचान कर उन्हें फुलो-झानो आशीर्वाद अभियान के तहत वैकल्पिक रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराना.
    • धोती-साड़ी का वितरण करना.
    • कंबल का वितरण करना.
    • 15वें वित्त आयोग के तहत मिली राशि के विरुद्ध जनोपयोगी योजनाओं को स्वीकृत करना.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन

    May 8, 2026

    उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत

    May 8, 2026

    MS Dhoni Income Tax: ‘कैप्टन कूल’ बने टैक्स के भी किंग, बिहार-झारखंड में नंबर-1 टैक्सपेयर बने धोनी

    May 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन
    • उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत
    • MS Dhoni Income Tax: ‘कैप्टन कूल’ बने टैक्स के भी किंग, बिहार-झारखंड में नंबर-1 टैक्सपेयर बने धोनी
    • धनबाद के ब्लॉक-दो क्षेत्र में बढ़ा तनाव, जांच को पहुंचे जीएम सिक्योरिटी
    • Koylanchal Samvad e-paper | 8th May | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 8th May | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.