Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गिरिडीह से धनबाद आ रहे मां-बेटी समेत तीन लोगों की हादसे में मौत, दो की स्थिति नाजुक
    झारखण्ड

    गिरिडीह से धनबाद आ रहे मां-बेटी समेत तीन लोगों की हादसे में मौत, दो की स्थिति नाजुक

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 26, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए धनबाद के झरिया आ रही एक महिला समेत उसके पिता और उसकी 5 साल की बच्ची की मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा टुंडी थाना क्षेत्र के गादी टुंडी के पास हुआ। मंगलवार की दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने गंभीर अवस्था में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाने के बाद दम तोड़ दिया। ड्राइवर के अलावा कार में पिता-पुत्री और दो बच्चियां सवार थीं।

    जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के शास्त्री नगर से धनबाद जाने के क्रम में गादी टुंडी के पास कार चालक चकमा खा कर असंतुलित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे में कार (जेएच 01आर 7285) पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में मृत लोगों की पहचान 52 वर्षीय सरयू चौरसिया, 5 वर्षीय दीप्ति कुमारी और पायल चौरसिया के रूप में हुई है। वहीं ड्राइवर ऐनुल अंसारी समेत एक अन्य बच्ची रिया कुमारी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

    बताया जाता है की हादसे में मृत पायल चौरसिया की ससुराल गिरिडीह के शास्त्री नगर में है सुबह ही उसके पिता सरजू चौरसिया झरिया से उसे लेने आए थे पायल के भाई की 9 मई को शादी होने वाली है इसी में शामिल होने के लिए वह अपनी दो बच्चियों के साथ घर से निकली थी किताब बस से झरिया से आए थे और गिरिडीह में ही किराए पर कार ली थी हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।  इधर हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंचे टुंडी थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने पायल के पति रोहित चौरसिया को भी हादसे की सूचना दे दी है रोहित सड़क निर्माण करने वाली एक निजी कंपनी में सर्वेयर का कार्य करता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026

    गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन

    May 7, 2026

    प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    • शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.