Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कोर्ट फीस में बढ़ोत्तरी के खिलाफ राज्यभर के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से खुद को रखा अलग
    झारखण्ड

    कोर्ट फीस में बढ़ोत्तरी के खिलाफ राज्यभर के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से खुद को रखा अलग

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 25, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: राज्य सरकार द्वारा कोर्ट फीस में बढ़ोतरी के विरोध में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर सोमवार को पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से अपने आपको अलग रखा।
    एसोसिएशन के आह्वान पर रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में इसका खासा असर देखने को मिला। उच्च न्यायालय में सोमवार को न्यायिक कार्य लगभग ठप्प रहा। कोर्ट फीस में बढ़ोत्तरी के खिलाफ राज्यभर के अधिवक्ता एकजुट नजर आये। कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने  काला बिल्ला लगा कर विरोध दर्ज कराया। रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने व्यवहार न्यायालय से अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च भी निकाला।

    हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने कहा  कि इस बढ़ोत्तरी से अधिवक्ताओं से अधिक मुवक्किलों पर आर्थिक बोझ बढेगा, इसलिए राज्य सरकार को इस बढ़ोत्तरी पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। वहीं सिविल कोर्ट के बाहर कई ऐसे फरियादी भी अपने मुकदमों की सुनवाई के लिए पहुंचे थे, जिन्हें अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार की जानकारी नहीं थी,ऐसे लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा, अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से राज्यभर में न्यायिक कार्यों की रफ्तार लगभग थम सी गई है। इससे पहले सरकार को पत्र के माध्यम से आग्रह किया गया था , लेकिन कोई पहल नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने खुद को न्यायिक कार्य से दूर रखने का निर्णय लिया। अधिवक्ता धीरज कुमार ने कहा कि सरकार को हो या निजी, जनहित एवं अधिवक्ता हित में सभी साथ है।

    बताया गया है कि हाईकोर्ट के सरकारी अधिवक्ता भी दबी जुबान में कोर्ट फीस में बढ़ोत्तरी का विरोध करते नजर आये। यह भी जानकारी मिली है कि कोर्ट शुल्क में बढ़ोत्तरी के खिलाफ अगले एक-दो दिनों में अधिवक्ताओं की ओर से एक जनहित याचिका भी दायर की जाएगी। कोर्ट शुल्क में बढ़ोत्तरी का विरोध कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि फीस में बढ़ोत्तरी होने से जहां आमजन को परेशानियों का सामना करना होगा, वहीं लोग यह चाहेंगे कि आपसी सहमति से ही मामले को सुलझा लिया जाए और जिनके पास कोर्ट फीस के लिए पैसा नहीं होगा, वे अदालत का दरवाजा खटखटाने में असमर्थ होंगे। ऐसे में अधिवक्ताओं की मुश्किलें भी बढ़ेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.