Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना

    April 30, 2026

    रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम

    April 30, 2026

    Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कोरोना मरीज ने रिम्स में फांसी लगाकर जान दी, 4 अगस्त को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था
    झारखण्ड

    कोरोना मरीज ने रिम्स में फांसी लगाकर जान दी, 4 अगस्त को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 22, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: बरियातू थाना क्षेत्र के रिम्स स्थित कोविड वार्ड में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने ट्रामा सेंटर के बाहर सीढ़ी के रेलिंग के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने वाले का नाम उमेश कुमार है और वह मूल रूप से गढ़वा के टंडवा का रहने वाला था। सुबह कोविड वार्ड में भर्ती अन्य मरीज जब बाहर निकले तो देखा कि उमेश गमछा के सहारे रेलिंग से झूल रहा है। इसके बाद सभी ने शोर मचाते हुए घटना की जानकारी रिम्स प्रबंधन को दी।

    कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से तनाव में होने की आशंका
    रिम्स प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से पुलिस विशेष एहतियात बरत रही है। बगैर पीपीई कीट के किसी को भी शव के पास जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। घटना की जानकारी टंडवा स्थित परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि पुलिस आशंका जता रही है कि कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से तनाव में ही युवक ने आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजन को रांची पहुंचने का इंतजार कर रही है।

    4 अगस्त को कोविड वार्ड में भर्ती हुआ था मरीज, पिछले 2 दिनों से था परेशान
    कोरोना पॉजिटिव मरीज को 4 अगस्त को गढ़वा से रिम्स लाकर कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। पुलिस के अनुसार, युवक का रांची में परिवार नहीं रहता है। पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि रिम्स में भर्ती होने के बाद से वह लगातार परेशान रह रहा था। 2 दिनों पहले से वह किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा परेशान था। वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों से भी वह बिल्कुल ही बातचीत नहीं करता था। अहले सुबह 4 बजे जब सभी मरीज सो रहे थे तो वह अपने वार्ड से बाहर निकलकर सीढ़ी के रेलिंग के सहारे गमछा से फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। मरीज द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना के बाद कोविड वार्ड में हड़कंप मच गया।

    15 अगस्त को रामगढ़ में कोविड अस्पताल से कूदकर कोरोना मरीज ने की थी आत्महत्या
    एक सप्ताह पहले यानी 15 अगस्त को रामगढ़ के नईसराय स्थित कोविड अस्पताल सीसीएल केंद्रीय चिकित्सालय की छत से कूदकर कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ने खुदकुशी कर ली थी। मरीज डिप्रेशन में था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अनुज उरांव ने मामले की जानकारी ली थी। मरीज रामगढ़ के कैथा का रहने वाला था। 10 अगस्त को उसकी सैंपल जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके अगले ही दिन उसकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई। 11 अगस्त को दंपती को ओल्ड एज होम कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक की पत्नी का फिलहाल वहां इलाज जारी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना

    April 30, 2026

    Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल

    April 30, 2026

    बोकारो में बड़ा घोटाला: 10 करोड़ की अवैध निकासी, ASI अशोक भंडारी गिरफ्तार

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    • Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • बोकारो में बड़ा घोटाला: 10 करोड़ की अवैध निकासी, ASI अशोक भंडारी गिरफ्तार
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th April | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 30th April | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.