Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कोयले का अवैध कारोबार करने वालों के ठिकानों पर CBI की रेड; झारखंड, बिहार और बंगाल में 40 जगहों पर छापा
    Breaking News

    कोयले का अवैध कारोबार करने वालों के ठिकानों पर CBI की रेड; झारखंड, बिहार और बंगाल में 40 जगहों पर छापा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची/कोलकाता: झारखंड, बिहार, बंगाल समेत चार राज्यों के 45 स्थानों पर आज सीबीआई ने छापामारी की. ये छापामारी अवैध कोयला रैकेट से जुड़ी हुई है. आसनसोल के रहने वाले अनूप माझी को इस अवैध कोल रैकेट का किंगपिन बताया जा रहा है. सीबीआई ने छापामारी के दौरान अनूप माझी के कार्यालयों और सहायकों के प्रतिष्ठानों को खंगाला.

    अनूप माझी के दफ्तर और संपर्क के स्थानों पर भी सीबीआई ने छापामारी की है. आसनसोल, दुर्गापुर और रानीगंज में छापामारी की गयी है. सीबीआई के एंटी करप्शन ब्रांच द्वारा छापामारी की गयी है. बताया जा रहा है कि अनूप माझी के आसनसोल, दुर्गापुर, रानीगंज स्थित कार्यालयों, घर और उनके करीबियों के यहां छापामारी की गयी है. दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर में भी सीबीआई ने छापा मारा है. आयकर विभाग ने कोल रैकेट के किंगपिन माने जा रहे अनूप माझी को नोटिस दिया है.
    चार राज्यों के फिलहाल 45 स्थानों पर छापामारी की जा रही है. कोल माफिया के खिलाफ चार राज्यों में छापामारी चल रही है. सीबीआई मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक कोल माफियाओं के खिलाफ एक नया मामला है. सीबीआई की कोलकाता स्थित एसीबी ब्रांच ने मामला दर्ज किया है. अनूप माझी उर्फ लाला कथित तौर पर बंगाल-झारखंड सीमा पर कोयला खनन के कारोबार का संचालन करता है. आयकर विभाग की ओर से इसे इस महीने तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं.सीबीआई के सूत्रों के अनुसार आज शनिवार की सुबह से ही पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के 45 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है. इसीएल के दो महाप्रबंधक, एक सुरक्षा प्रमुख, एक निजी व्यक्ति जिसका नाम अनूप मांझी उर्फ ​​लाला है, इसके ठिकानों पर छापामारी की जा रही है, जो कथित रूप से ईसीएल से अवैध खनन और कोयले की चोरी में शामिल है. सीबीआई ने अवैध तरीके से राष्ट्रीय संपत्ति पर विश्वास भंग करने के लिए ईसीएल, रेलवे, सीआईएसएफ और निजी व्यक्तियों के अधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    • Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.