Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के बालूगद्दा में धंसी जमीन, बना बड़ा गोफ, जहरीली गैस के रिसाव का दावा

    August 31, 2026

    झारखंड के गिरडीह में 31 क्विंटल चना दाल खराब, जांच के आदेश

    August 31, 2026

    सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार- झारखंड सहमत! सम्राट-सोरेन कर सकते हैं हस्ताक्षर

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कोयलांचल में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर फिर चली गोली, युवक की स्थिति गंभीर
    झारखण्ड

    कोयलांचल में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर फिर चली गोली, युवक की स्थिति गंभीर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 12, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    धनबाद: कोयलांचल में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बुधवार को फिर खून बहा है। केंदुआडीह और लोयाबाद थाना क्षेत्र की सीमा पर गडेरिया नीम तल्ला बस्ती के पास बुधवार की दोपहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष जलेश्वर महतो के समर्थक मुकेश तुरी को गोली मार दी गई। उसके गले में गोली लगी है। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इलाज के लिए उसे दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर, घटना के बाद जलेश्वर समर्थकों ने घटना में शामिल दो युवकों को पकड़ कर उनकी धुनाई करते हुए उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
    गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। पकड़े गए दोनों लोगों ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार ली है। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस मौजूद है। पकड़े गए दोनों लोग केंदुआडीह थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। उनसे डीएसपी अरविंद बिन्हा पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने मौके से नौ बाइक और एक कारतूस जब्त की है। जब्त वाहनों को केंदुआडीह थाना ले जाया गया है। पकड़े गए आरोपितों ने मामले को बाघमारा विधायक ढुलू महतो के इशारे पर अंजाम देने की बात कही है। उन्‍होंने कहा कि विधायक के इशारे पर ही गोली चलाई गई। हालांकि यह सुपारी किसी और को मारने के लिए दी गई थी, लेकिन गोली मुकेश तुरी को लगी। जानकारी के मुताबिक, आज बांसजोड़ा कांटा घर पर विधायक ढुलू महतो के समर्थक डीओ धारक की गाडि़यां कांटा करवाने के लिए आने वाली थीं। पुलिस का ध्यान उधर केंद्रित था। इस बीच जलेश्वर महतो के समर्थकों को जानकारी मिली कि यहां पर काफी लोगों का जमावड़ा है। जलेश्वर समर्थक जब वहां पहुंचे तो दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हुई। इसी बीच एक युवक ने रिवाॅल्वर निकालकर मुकेश पर गोली चला दी। गोली लगते वह वहीं गिर पड़ा। सब वहीं अपनी बाइक छोड़ सिर पर पैर रख भागने लगे। भगदड़ में जलेश्वर समर्थकों ने दो लोगों को धर दबोचा। पकड़े युवकों ने अपना नाम कुमार और विक्की कुमार गुप्ता बताया है।
    विधायक ने पांच लाख रुपये की सुपारी विक्की डोम को दी थी
    पूछताछ में पकड़े गए दोनों लोगों ने पुलिस को प्रारंभिक तौर पर बताया है कि विधायक ने पांच लाख रुपये की सुपारी विक्की डोम को दी थी, जिसमें से उन्हें एक लाख 70 हजार रुपये मिले। आज वह यहां जलेश्वर समर्थक राम रहीम को मारने के लिए पहुंचे थे। राम रहीम ने बुधवार को कांटा घर बंद करवा रखा था। बताया जाता है कि उसका कहना था कि रघुवर राज में भी एक पक्ष ने कांटा घर बंद कराया था। इधर, घटनास्थल पर सुबह से ही विधायक ढुलू महतो के समर्थक की डीओ की गाड़ी लगने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। इसी बीच यह घटना घटी।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    धनबाद के बालूगद्दा में धंसी जमीन, बना बड़ा गोफ, जहरीली गैस के रिसाव का दावा

    August 31, 2026

    झारखंड के गिरडीह में 31 क्विंटल चना दाल खराब, जांच के आदेश

    August 31, 2026

    झारखंड सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद

    August 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के बालूगद्दा में धंसी जमीन, बना बड़ा गोफ, जहरीली गैस के रिसाव का दावा
    • झारखंड के गिरडीह में 31 क्विंटल चना दाल खराब, जांच के आदेश
    • सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार- झारखंड सहमत! सम्राट-सोरेन कर सकते हैं हस्ताक्षर
    • झारखंड सारंडा में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद
    • H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश
    • लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.