Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026

    जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ऑनलाइन किया खूंटी ऑक्‍सीजन प्‍लांट का उद्घाटन
    झारखण्ड

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ऑनलाइन किया खूंटी ऑक्‍सीजन प्‍लांट का उद्घाटन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 9, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    खूंटी: कोरोना महामारी के समय झारखंड में ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाला खूंटी पहला जिला बना। खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ऑक्सीजन की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से रविवार को नई दिल्ली से ऑनलाइन ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। रिकॉर्ड समय में प्लांट की स्थापना के लिए उन्होंने खूंटी जिला प्रशासन को बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री ने अपने सांसद निधि से जिला मुख्यालय स्थित मातृ शिशु अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया है।

    ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता पांच हजार लीटर प्रति घंटे की है। साथ ही इसके अधिष्ठापन से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का बेहतर चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित हो सकेगा। अस्पताल में सभी ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड व 10 आइसीयू बेड व अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि संक्रमित मरीजों को समय पर स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक सफल कदम होगा। केंद्रीय मंत्री ने जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने, ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइपलाइन लगाने व ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने के लिए अपने सांसद निधि से पचास लाख रुपये उपायुक्त को दिए हैं।

    अपने निर्वाचन क्षेत्र के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के लिए पांच हजार ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कर रहे हैं। बहुत जल्द ऑक्सीजन सिलिंडर रियाद से झारखंड पहुंचेगा। उन्होंने मातृ शिशु अस्पताल में ऑक्सिजन प्लांट का उदघाटन करने के बाद कहा कि देश में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री दिल्ली से ही झारखंड के लिए भी व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे राज्य के लिए कुछ और स्वास्थ्य उपकरण जुटाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। बहुत जल्द ही राज्य की जनता के लिए वे स्वास्थ्य उपकरणों की व्यवस्था करेंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026

    जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    • Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार
    • देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.