Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Sports»एक वन डे मैच में सबसे अच्छी बॉलिंग का रिकॉर्ड बनानेवाले भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास
    Sports

    एक वन डे मैच में सबसे अच्छी बॉलिंग का रिकॉर्ड बनानेवाले भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 30, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 2015 के बाद से उन्होंने एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था और पिछले छह साल से राष्ट्रीय टीम से भी बाहर चल रहे थे। स्टुअर्ट बिन्नी पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी के बेटे हैं। बिन्नी ने टीम इंडिया के लिए 6 टेस्ट, 14 एकदिवसीय और 3 टी-20 आई मैच खेले।

    वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड
    साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ स्टुअर्ट बिन्नी ने मात्र 4 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे और भारत के लिए वनडे में सबसे बढ़िया गेंदबाजी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम किया था, जो आज तक उनके ही नाम पर दर्ज है।

    2014 के इंग्लैंड दौरे पर बिन्नी को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला था और उन्होंने दूसरी पारी में आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंदों पर 78 रनों की शानदार पारी खेली थी और मुकाबला ड्रॉ कराने में एक अहम किरदार निभाया था।

     

    आगे भी इस खेल में देता रहूंगा योगदान
    स्टुअर्ट बिन्नी ने एक प्रेस स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को प्रतिनिधित्व करके मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ। मैं बीसीसीआई और कर्नाटका क्रिकेट संघ को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिनके समर्थन के बिना मैं कभी इतना आगे नहीं बढ़ सकता था। कर्नाटका की कप्तानी करना और रणजी ट्रॉफी जीतना एक अलग ही अनुभव और गौरव का क्षण था। क्रिकेट मेरी खून में बहता है और मैं आगे भी इस खेल के लिए अपना योगदान देता रहूंगा।

    ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर
    37 वर्षीय ऑलराउंडर ने 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। भारत के लिए बिन्नी ने 6 टेस्ट मैचों में 194 रन बनाए और तीन विकेट लेने में सफल रहे। वहीं, 14 वनडे मैचों में उनके बल्ले से 230 रन निकले और वह 20 विकेट हासिल कर सके। 3 टी-20 आई मैचों में बिन्नी ने 35 रन बनाए और एक ही विकेट चटका सके।

    2 सालों से नहीं मिला था IPL कॉन्ट्रैक्ट
    दो साल से स्टुअर्ट बिन्नी को आईपीएल की किसी भी टीम से कोई कॉन्ट्रैक्ट तक नहीं मिला था। उन्होंने 2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना आखिरी आईपीएल मैच खेला था। आईपीएल में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कुल 95 मैच खेले और 128.85 के स्ट्राइक रेट के साथ 880 रन बनाने में सफल हुए, जबकि 34.45 की औसत के साथ उनके खाते में 22 विकेट आए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

    July 30, 2026

    मीराबाई चानू का स्वर्णिम कमाल! कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को दिलाया पहला गोल्ड, तीसरी बार रचा इतिहास

    July 27, 2026

    स्पेन बना फ़ुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन, अर्जेंटीना की हार की 5 अहम वजहें

    July 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    • झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?
    • झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र
    • आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.