Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    WWE रेसलर The Great Khali पहुंचे रांची, झारखंड के मौसम और लोगों की तारीफ की, बोले- पहली बार आया हूं यहां

    October 30, 2026

    रांची: डंगराटोली में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर नाबालिग नौकरानी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

    October 30, 2026

    रांची में होटल कर्मी राहुल की हत्या के बाद बवाल, पिठोरिया चौक जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन; अपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»इंटर स्टेट गैंग के 9 अपराधी गिरफ्तार, रेहला के व्यवसायी से दो करोड़ रूपए रंगदारी मांगने व कई लूटकांडों का उदभेदन
    झारखण्ड

    इंटर स्टेट गैंग के 9 अपराधी गिरफ्तार, रेहला के व्यवसायी से दो करोड़ रूपए रंगदारी मांगने व कई लूटकांडों का उदभेदन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 25, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू : अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रेहला के व्यवसायी राजन कुमार सोनी से दो करोड़ रूपए रंगदारी मांगने के आलावा विभिन्न लूटकांडों में शामिल 9 इंटर स्टेट गैंग के अपराधियों को  पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 7.65 एमएम की तीन पिस्टल, तीन मैग्जिन, इसी की सात गोली, 315 बोर का तीन देशी कट्टा, इसी हथियार की 5 गोली, रंगदारी मांगने में इस्तेमाल मोबाइल, सिमकार्ड, अलग अलग लूटकांड का 10 हजार रूपए, घटना में इस्तेमाल एक समेत तीन मोटरसाकिल, एक स्कूटी आदि बरामद की गयी है।

    बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि 17 जनवरी को रेहला के व्यवसायी राजन कुमार सोनी को अज्ञात अपराधियों ने मोबाइल पर दो करोड़  रूपए की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी थी। उसी दिन शाम लगभग 7.20 बजे राजन की दुकान पर दो राउंड फायरिंग की गयी थी। मामला दर्ज होने पर विश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में टीम बनायी गयी और तकनीकी शाखा के सहयोग से कार्रवाई तेज की गयी।
    एसपी ने बताया कि रेहला थाना क्षेत्र से छापामारी करते हुए 9 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। इन अपराधियों द्वारा हथियार दिखाकर 22.7.22 को पड़वा के द्वारपार सीएसपी, 22.12.2022 को नावाबाजार के कंडा सीएसपी, 27.12.2022 को उंटारी रोड थाना क्षेत्र के पांडेपुरा सीएसपी एवं 30.12.2022 को विश्रामपुर के बंधन बैंक को एक के बाद एक लूटने की बात स्वीकार की गई।

    अंतरराजीय गिरोह का मुख्य सरगना आनंद दुबे उर्फ अभय उतरप्रदेश एवं छतीसगढ़ के कई थानों से रंगदारी, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के कई कांडों में जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान अपराधियों के द्वारा यह भी बताया गया कि उनकी योजना छतरपुर, पिपरा, हरिहरगंज, पड़वा, पाटन एवं सदर थाना क्षेत्र में भी सीएसपी को लूटने की थी। इसके लिए सेंटरों की रेकी की गयी थी।गिरफ्तार आरोपियों में रेहला थाना क्षेत्र के चार और अन्य यूपी और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    WWE रेसलर The Great Khali पहुंचे रांची, झारखंड के मौसम और लोगों की तारीफ की, बोले- पहली बार आया हूं यहां

    October 30, 2026

    रांची: डंगराटोली में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर नाबालिग नौकरानी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

    October 30, 2026

    JTET-2026: रांची में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी, लेकिन धनबाद में बने सबसे अधिक परीक्षा केंद्र, 24 जिलों में 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा

    October 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • WWE रेसलर The Great Khali पहुंचे रांची, झारखंड के मौसम और लोगों की तारीफ की, बोले- पहली बार आया हूं यहां
    • रांची: डंगराटोली में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर नाबालिग नौकरानी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
    • रांची में होटल कर्मी राहुल की हत्या के बाद बवाल, पिठोरिया चौक जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन; अपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
    • ‘हां, सरेंडर कर देंगे’, सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद अनंत सिंह का पहला रिएक्शन
    • JTET-2026: रांची में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी, लेकिन धनबाद में बने सबसे अधिक परीक्षा केंद्र, 24 जिलों में 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा
    • केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जुलाई से लागू: सबसे निचले कर्मचारी को ₹540 और कैबिनेट सचिव लेवल के अफसर को ₹7500 महीने का फायदा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.