Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश

    August 31, 2026

    लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

    August 31, 2026

    JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अस्पताल व शिक्षण संस्थान खोलने पर मिलेगी 25 करोड़ की सब्सिडी, एक अप्रैल से राज्य में नहीं है कोई औद्योगिक नीति
    झारखण्ड

    अस्पताल व शिक्षण संस्थान खोलने पर मिलेगी 25 करोड़ की सब्सिडी, एक अप्रैल से राज्य में नहीं है कोई औद्योगिक नीति

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 29, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड की नई औद्योगिक निवेश नीति-2021 का मसौदा तैयार हो चुका है। इसमें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने, मेडिकल कॉलेजों, सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की स्थापना और शराब उत्पादन के लिए डिस्टिलरी प्लांट लगाने के इच्छुक निवेशकों पर फोकस किया गया है। निवेशकों को राज्य सरकार की ओर से विशेष सब्सिडी समेत अन्य छूट देने की तैयारी है। सब्सिडी की अधिकतम राशि 20 करोड़ को बढ़ाकर 25 करोड़ रुपए कर दी गई है। इस नई नीति की मंजूरी के लिए प्रस्ताव राज्य मंत्रिपरिषद को भेज दिया गया है।

    इस पर जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार की पुरानी औद्योगिक नीति 31 मार्च-2021 तक ही प्रभावी थी। एक अप्रैल से राज्य में निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए कोई भी नीति प्रभावी नहीं है। इसलिए प्रस्ताव में नई नीति को एक अप्रैल-2021 से ही प्रभावी करने की बात भी कही गई है। नई नीति में डिस्टिलरी प्लांट लगाने पर सरकार ने विशेष सब्सिडी और छूट देने का प्रावधान किया है।

    25 करोड़ तक सब्सिडी, स्टांप ड्यूटी नहीं लगेगा

    • मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना में पूंजी निवेश की 25% राशि या अधिकतम 25 करोड़ रुपए 5 वर्षों में सब्सिडी के रूप में मिलेगी।
    • इसके अलावा जमीन के निबंधन में स्टांप ड्यूटी माफ हो जाएगा।
    • स्टील, सीमेंट, टेक्सटाइल समेत अन्य बड़े उद्योग, जिनकी स्थापना में 400 करोड़ रुपए का निवेश होगा, उन्हें 25 करोड़ रुपए तक सब्सिडी समेत अन्य छूट मिलेगी।

    नई नीति में इसलिए यह बदलाव

    • राज्य सरकार का मानना है कि यहां उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े इंस्टीट्यूट की झारखंड में कमी है। इन क्षेत्रों में बड़े पूंजी निवेशक अाते हैं तो सरकार काे करोड़ों का राजस्व मिलेगा।
    • झारखंड एजुकेशन हब बनेगा। यहां की प्रतिभाओं का पलायन रुकेगा।
    • स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य की स्थिति मजबूत होगी।
    • एक डिस्टलरी प्लांट लगने से एक से दो हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

    एंकर यूनिट और अर्ली बर्ड सब्सिडी

    नयी औद्योगिक नीति में निवेशकों द्वारा एंकर यूनिट की स्थापना की जाती है तो उसे प्रत्येक जिले में प्रथम दो यूनिट में किए गए निवेश पर पूंजी की अतिरिक्त पांच प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसी तरह अर्ली बर्ड यूनिट की स्थापना दो साल के भीतर की जाती है तो उस निवेशक को पूंजी निवेश की 10 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश

    August 31, 2026

    लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद

    August 31, 2026

    JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत

    August 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट! RIMS में 8 मरीज पॉजिटिव, अस्पतालों में 10-10 बेड रखने का निर्देश
    • लातेहार में भारी बारिश का कहर, छह दशक पुराना पुल ध्वस्त, महुआडांड़-डाल्टनगंज मार्ग बंद
    • JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, समीर कुमार गिरफ्तार | जांच में नए खुलासे के संकेत
    • जेल की सलाखों से बाहर निकलकर काम करेंगे कैदी, शाम को फिर लौटना होगा; झारखंड में नई व्यवस्था की तैयारी
    • स्वाइन फ्लू को लेकर झारखंड में अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.