Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट ने कहा- कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में फिर से सख्ती की जाए
    झारखण्ड

    अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट ने कहा- कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में फिर से सख्ती की जाए

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 25, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी स्टीफन फौसी ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए सबसे प्रभावित राज्यों में फिर से सख्ती करने की सिफारिश की है। फौसी ने सुझाव दिया है कि कोरोना के केसों की बढ़ती संख्या वाले राज्यों, खास तौर से दक्षिणी राज्यों में गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की जरूरत है।

    बच्चों को स्कूल में रखने के बेहतर प्रयास करने चाहिए
    वॉशिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू में फौसी ने कहा कि बच्चों को स्कूल में रखने के लिए बेहतर से बेहतर कोशिश करनी चाहिए। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि स्कूलों को दोबारा खोलने का फैसला समुदायों में वायरस ट्रांसमिशन को देखते हुए लेना चाहिए।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चुनावी अभियान में स्कूल खोलने को टॉप प्रायरिटी में रखा है। अमेरिका में तीन महीने बाद राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं।

    फ्लोरिडा, टेक्सास और कैलिफोर्निया में सबसे बुरे हालात
    वॉशिंगटन पोस्ट के डेटा के मुताबिक, फ्लोरिडा, टेक्सास और कैलिफोर्निया में कोरोना से सबसे बुरे हालात हैं। इन तीनों राज्यों में गुरुवार को रिकॉर्ड 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। व्हाइट हाउस की कोरोनावायरस टास्क फोर्स के को-ऑर्डिनेटर डेब्रो ब्रिक्स इन राज्यों की तुलना न्यूयॉर्क से कर रहे हैं, जो पहले कोरोना का एपिसेंटर था।

    लंबे समय तक रहता है कोरोना का असर
    कोरोना संक्रमित लोगों में वायरस का असर लंबे समय तक रहता है। यह स्थिति उन लोगों में भी दिख रही है जिनको अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमित 35% लोग जो खुद ही इलाज कर सकते थे, वे भी टेस्ट के दो से तीन सप्ताह बाद भी सामान्य नहीं हो पाए।

    राहत पैकेज खत्म होने के बाद छंटनी तेज हुई
    कोरोना महामारी के असर से बचने के लिए शुरू किया गया पे-चेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम खत्म हो गया है। राहत पैकेज खत्म होने के बाद पूरे देश में छंटनी का सिलसिला बढ़ गया है। पिछले महीने नए बेरोजगारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। अब व्हाइट हाउस और रिपब्लिकन एक नए राहत पैकेज को लेकर विचार कर रहे हैं।

    20% लोगों पर किराए का घर खाली करने का खतरा
    किराया नहीं चुकाने वालों के लिए फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से दी गई छूट भी खत्म होने के करीब है। अमेरिका में करीब 11 करोड़ लोग किराए के घरों में रहते हैं। इनमें से 20% को 30 सितंबर तक घर खाली करना पड़ सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.