Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»वैक्सीन लगवाने के बाद भी हो रहा संक्रमण, जानिए एम्स के डायरेक्टर का क्या कहना है
    राष्ट्रीय

    वैक्सीन लगवाने के बाद भी हो रहा संक्रमण, जानिए एम्स के डायरेक्टर का क्या कहना है

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 17, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: देश में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में दिल्ली भी इससे अछूता नहीं है। राजधानी में भी लगातार केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोविड के केसों की बढ़ने के कई कारण हैं मगर मुख्य कारण पर गौर करें तो यह पता चलेगा कि दो ही मुख्य वजह रही, जिसके कारण कोरोना तेजी से फैला है। गुलेरिया के मुताबिक जनवरी-फरवरी में जब वैक्सीनेशन शुरू हुआ तब लोग कोरोना के प्रोटोकॉल को लेकर ढिलाई बरतनी शुरू कर दी। वहीं, इसी दौरान वायरस में म्यूटेशन (बदलाव) हो गया जो काफी तेजी से फैल गया। इसी कारण वायरस इस बार तेजी से फैला है। बता दें कि कई बार लोग बिना मास्क के ही बाहर निकल जाते हैं।

    जब यह पूछा गया कि वैक्सीन लेने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं ऐसे में वैक्सीन की उपयोगिता क्या है। इस पर उन्होंने सभी का भ्रम दूर करते हुए कहा कि वैक्सीन को लेकर कई तरह की बातें हैं। गुलेरिया ने कहा कि हमें यह याद रखना होगा कि कोई भी वैक्सीन सौ फीसद कारगर नहीं है। आप संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन हमारे शरीर के एंटीबाडी वायरस को बढ़ने नहीं देंगे। इससे यह फायदा जरूर होगा कि आप गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ेंगे।

    रणदीप गुलेरिया ने यह भी लोगों से अपील की है कि जो भी लोग वैक्सीनेशन के लिए पात्रता रखतें हैं उन्हें आगे आकर वैक्सीन लेनी चाहिए। ज्यादा-से-ज्यादा लोग वैक्सीन लेंगे तब ही इस बीमारी को हम हरा सकेंगे। बता दें कि दिल्ली में कोरोना पिछली बार कि तुलना में काफी ज्यादा फैल रहा है। इस बार इस महामारी के चपेट में काफी लोग आ रहे हैं। बीमारी का संक्रमण दर 19 फीसद के करीब है। इस कारण दिल्ली के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़कर कोरोना के 19,486 के नए मामले शुक्रवार को मिले। वहीं देश में भी कोरोना का हाल काफी ज्यादा ही खराब है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में 2,34,692 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 1,341 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,45,26,609 पहुंच गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026

    राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.