Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»राज्य सरकार संभावित कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सतर्क, बच्चों पर रहेगी विशेष नजर
    Breaking News

    राज्य सरकार संभावित कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सतर्क, बच्चों पर रहेगी विशेष नजर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 17, 2021Updated:June 17, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    रांचीः कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के क्रम में ही राज्य सरकार ने तीसरी लहर से जंग के लिए मंथन शुरू कर दिया है। संभावित तीसरी लहर का स्वरूप कैसा होगा और उसके लिए तैयारियां क्या होनी चाहिए, इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों के चिकित्सकों से भी सलाह मशविरा किया है। विशेषज्ञों की आशंका है कि जिस तरह से कोरोना वायरस अपना स्वरूप बदल रहा है, उससे तीसरी लहर में बच्चों पर ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि तीसरी लहर में सिर्फ बच्चे संक्रमित होंगे। यही वजह है कि राज्य सरकार सतर्क है और जागरूकता फैलाने से लेकर चिकित्सा संबंधी तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा पर काम कर रही है।
    कोविड संक्रमण के दौरान बच्चों की देखभाल, सामान्य लक्षण एवं बचाव
    प्रिपरेशन, प्रिवेंशन एंड प्लानिंग फॉर कोविड 19, थर्ड वेव इन झारखण्ड पुस्तक से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभव है कि कोविड से संक्रमित अधिकांश बच्चों में कोई लक्षण नजर नहीं आये या हल्के लक्षण हो सकते हैं। सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, सांस फूलना, सांस लेने में तकलीफ, थकान, बदन दर्द, नाक बहना, गले में खराश, दस्त, स्वाद या गंध का ना आना आदि शामिल है। उम्र कम होने की वजह से बच्चे अपने कई लक्षण के बारे में बताने में असमर्थ होते हैं।
    बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए ये करें
    ●बच्चों में इम्यून बढ़ाने के लिए उनके दूध में शहद मिलाकर दें।
    ●बच्चों की साफ़-सफाई पर पूरा ध्यान दें।
    ●नहाने वाले पानी में नीम के पत्ते को उबाल कर बच्चे को नहलायें।
    ●बच्चे को सौंफ का पानी पिलाएं, उससे पेट में ठंडक रहेगी।
    ●घर पर अगर कोई बीमार है, तो उनसे उन्हें अलग रखें।
    ●बच्चों को गोद में लेने से पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ़ कर लें।
    ●किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
    ●बच्चों को मास्क ना पहनाएं, उससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होती है।
    ऐसा हो बच्चों का खान-पान
    ● थोड़े-थोड़े समय पर कुछ न कुछ खाने को दें।
    ●आलू को उबाल कर खिलाएं।
    ●फल का जूस बच्चे को दें।
    ● बच्चे को फल-सब्जियां, अंडा, दाल, चिकन और साबुत अनाज खिलायें।
    ●अधिक से अधिक पानी पिलाएं।
    ●नारियल पानी का सेवन कराएं।
    ●सुबह के नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर जरूर दें।
    ●शरीर में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा रखने के लिए आंवला, नींबू, संतरा, टमाटर, अमरूद, ब्रोकली का सेवन कराएं।
    ●शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जिंक की महत्वपूर्ण भूमिका है, उसके लिए चना, मसूर का सेवन कराएं।
    ●सुबह-शाम दूध में हल्दी मिला कर दें।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.