Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का कोलकाता में निधन
    Breaking News

    पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का कोलकाता में निधन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 13, 2021Updated:April 13, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    पाकुड़: झामुमो के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री सह पार्टी के केन्दीय उपाध्यक्ष साइमन मरांडी का निधन हो गया है.वो बीते एक महीने से कोलकाता में इलाज करा रहे थे. ह्रदय रोग के अलावा कई गंभीर रोग से ग्रसित साइमन मरांडी के साथ इलाज के दौरान उनके विधायक बेटे दिनेश विलियम मरांडी सहित उनका परिवार कोलकाता में ही उनकी देखभाल कर रहे थे. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के आरएन टैगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी. सोमवार रात कोलकाता के आर एन  टैगोर अस्पताल में उन्होंने अन्तिम सांस ली.
    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का ट्वीट

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने शोक संदेश में लिखा है कि झारखंड के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री साइमन मरांडी के निधन से मन विचलित है. झारखंड ने आज अपना लाल खो दिया है. उनसे आत्मीय संबंध था. ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. शुभचिंतकों को दुख सहने का साहस दे.

    सीएम हेमंत सोरेन का ट्वीट

    मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने साइमन मरांडी के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है. झारखंड के संघर्ष में उनका विशेष योगदान रहा है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे साथ ही परिवार और कार्यकर्ताओं को दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दे.

    1977 ई. में पहला चुनाव उन्होंने निर्दलीय लड़ा था. साइमन मरांडी पांच बार 1977, 1980, 1985, 2009, में 2017 विधायक रहे हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ हारे थे. साइमन मरांडी JMM के टिकट पर राजमहल सीट से 1989 और 1991 में सांसद रह चुके हैं. हेमंत सोरेन की सरकार में साल 2013 में मंत्री भी बनाए गए थे. साइमन मरांडी की मौत से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.