Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»धनबाद ग्लाइडर हादसे की जांच करने कोलकाता से पहुंची टीम , प्रारंभिक जांच में टीम ने पाया कि उड़ान भरने से पहले ग्लाइडर की रूटीन जांच नहीं की गई
    झारखण्ड

    धनबाद ग्लाइडर हादसे की जांच करने कोलकाता से पहुंची टीम , प्रारंभिक जांच में टीम ने पाया कि उड़ान भरने से पहले ग्लाइडर की रूटीन जांच नहीं की गई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 24, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद:  धनबाद के बरवाअड्डा में गुरुवार की शाम हवाई पट्टी से उड़ान भरने के दो मिनट के अंदर ही बिरसा मुंडा पार्क के पास एक ग्लाइडर क्रैश हो गया था। दुर्घटनाग्रस्त यह ग्लाइडर हवाई पट्टी के बगल में स्थित एक घर के अंदर जा गिरा था। ग्लाइडर में दो लोग सवार थे। इधर, शुक्रवार को  इस मामले की जांच करने के लिए कोलकाता से एक टीम धनबाद पहुंची। मौके पर पहुंचकर टीम के सदस्यों ने हादसे के कारणों की जांच की। प्रारंभिक जांच में टीम ने पाया कि उड़ान भरने से पहले ग्लाइडर की रूटीन जांच नहीं की गई, जबकि उड़ान भरने से पहले फ्यूल से लेकर इसके तमाम तकनीकी बिंदुओं की जांच की जानी चाहिए। इसे काफी हद तक दुर्घटना को रोकने में मदद मिलती है। हालांकि टीम का कहना है कि ग्लाइडर की ब्लैक बॉक्स की जांच से ही सही कारणों का पता चलेगा। टीम इसके पायलट कैप्टन बलवंत कुमार से भी पूछताछ करेगी। ग्लाइडर क्रैश में घायल हुए कुश कुमार ने अपने मोबाइल से दो मिनट का वीडियो भी बनाया था। टीम इस वीडियो की भी जांच कर रही है। बता दें कि गुरुवार की  शाम पायलट कैप्टन बलवंत कुमार ने 14 वर्षीय कुश को लेकर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 83 सेकेंड के अंदर ही ईंधन का प्रेशर कम होते ही इंजन बंद हो गया, जिसकी वजह से बिरसा मुंडा पार्क के एक मकान के पिलर से ग्लाइडर जा टकराया। हादसे में ग्लाइडर पर सवार दोनों लोगों को आंशिक चोट आई थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.