Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»डीजीपी नीरज सिन्हा को डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड में दी गई विदाई, नए डीजीपी के नाम की घोषण जल्द
    झारखण्ड

    डीजीपी नीरज सिन्हा को डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड में दी गई विदाई, नए डीजीपी के नाम की घोषण जल्द

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 11, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा आज रिटायर हो गए। डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। जहां उन्हें विभागीय परंपरा के मुताबिक विदाई दी गयी। नीरज सिन्हा 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। इन्होंने 12 फरवरी 2021 को झारखंड के डीजीपी के तौर पर पदभार ग्रहण किया था। उनके विदाई समारोह में डीजी अजय कुमार सिंह, डीजी अनुराग गुप्ता, डीजी अनिल पालटा, एडीजी आरके मल्लिक, एडीजी प्रशांत सिंह, एडीजी मुरारीलाल मीणा समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

    विदाई समारोह में बोलते हुए वे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अपनी जिंदगी पुलिस सेवा में गुजारी है। मेरा दिल पुलिस के लिए हमेशा धड़कता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस बूढ़ा पहाड़ पर कल तक सरकार नहीं जा पा रही थी। आज वहां पुलिस जा रही है। झारखंड में लगभग नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है। अब वहां सरकार की योजनाएं भी पहुंच रहीं हैं। जो लोग सालों से नक्सलवाद के डर से अपना ही घर छोड़े हुए थे आज वे फिर से बस रहे हैं।

    आज नीरज सिन्हा की विदाई के बाद अभी नये डीजीपी के नाम की घोषणा नहीं की गयी है। यूपीएससी ने तीन नाम झारखंड सरकार को भेजे हैं। उम्मीद है जल्द ही नए डीजीपी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। डीजीपी के चयन के लिए यूपीएससी ने सीबीआई में प्रतिनियुक्त 1989 बैच के ही आईपीएस अजय भटनागर, पुलिस हाउसिंग के एमडी सह डीजी एसीबी अजय कुमार सिंह और 1990 बैच के आईपीएस रेल एडीजी अनिल पालटा का नाम भेजा है। वरीयता के आधार पर भेजे गए इन तीनों नामों में से किसी एक को डीजीपी बनाया जाना है। नए डीजीपी के तौर पर 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है। ये राज्य में एडीजी रैंक में सीआईडी, स्पेशल ब्रांच, रेल में सेवाएं दे चुके हैं।

    रांची जिले के पहले एसएसपी रहे हैं नीरज सिन्हा
    आइपीएस नीरज सिन्हा राजधानी रांची के पहले एसएसपी रह चुके हैं। उन्हें 25 नवंबर 2000 को रांची का पहला एसएसपी बनाया गया था। अपने 40 साल के पुलिस सेवा में वे बिहार में एएसपी पीरो, एएसपी पटना, एसपी जहानाबाद, एसपी जमुई, एसपी समस्तीपुर, एसपी आरा, बीएमपी-10 कमांडेंट, एसपी कटिहार, एसपी सीआइडी, एसपी नालंदा रहे हैं। झारखंड बनने के बाद वे यहां आ गए जिसके बाद से उन्होंने रिटायर होने तक जैप-वन कमांडेंट, एसपी हजारीबाग, एसपी स्पेशल ब्रांच, रेंज डीआइजी हजारीबाग, आइजी एसटीएफ, एडीजी निगरानी, एडीजी स्पेशल ब्रांच सह विशेष सचिव गृह विभाग, एडीजी कम ओएसडी दिल्ली, एडीजी वायरलेस, डीजी वायरलेस, डीजी जैप, डीजी एसीबी के तौर पर सेवा दी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.