Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»डांस क्लास से लौट रही छात्रा को किया अगवा, बेहोशी की हालत में सहेली के घर के बाहर फेंक कर आरोपी फरार
    झारखण्ड

    डांस क्लास से लौट रही छात्रा को किया अगवा, बेहोशी की हालत में सहेली के घर के बाहर फेंक कर आरोपी फरार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 2, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद:  धनबाद में अपराधियों का मनोबल दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। दो दिन पहले ही बीच सड़क से एक लड़की का अपहरण मनचलों की ओर से किया गया था। हालांकि, पुलिस की दबिश के कारण 6 घंटे बाद ही अपराधी लड़की को घर छोड़ के फरार हो गए। इसी बीच श्रमिक नगरी भूली में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डांस क्लास से लौट रही एक लड़की को अपराधियों ने अगवा करने की कोशिश की। बाद में अगवा लड़की को उसकी सहेली के घर के बाहर बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गए।

    डांस क्लास से लौटने के दौरान किया किडनैप
    बताया जा रहा कि डांस क्लास से प्रेक्टिस करके अपने घर वापस आ रही बीकॉम की छात्रा को घर के पास ही ऑटो से उतरने के दौरान अगवा किया गया। कार से आए अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और फिर लड़की को लेकर भूली बायपास झारखंड मोड़ की ओर फरार हो गए। घरवालों के मुताबिक लड़की जब डांस क्लास से निकली तो अपने घरवालो को फोन करके बताया कि वह ऑटो में बैठ चुकी है।

    वारदात के दौरान परिजनों से आरोपियों की हुई हाथापाई
    परिजनों के मुताबिक, हरदिन की तरह आज भी उसके घर वाले उसे रिसीव करने के लिए घर से कुछ दूर सड़क पर खड़े थे। तभी ये घटना हुई, अपहरणकर्ता और परिवार के सदस्यों के बीच हाथापाई भी हुई। बावजूद इसके अपहरणकर्ता भागने में सफल रहे। घर वाले पैदल थे जिसके कारण अपहरणकर्ता के कार का पीछा नहीं कर सके। कुछ देर बाद अगवा छात्रा को उसके सहेली के घर के पास ही फेंक कर फरार हो गए।

    अपहरण का आरोपी पीड़ित छात्रा का पड़ोसी ही निकला
    अपहरण का आरोपी दीपक वर्मा पीड़ित छात्रा के घर के पास का ही रहने वाला बताया जा रहा है। युवती घायल अवस्था में काफी डरी हुई है। उसे इलाज के लिए स्थानीय क्लिनिक में लाया गया और गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस को सूचना देने के बाद उसे पीएमसीएच भेज दिया गया। लड़की को कुछ देर के लिए होश आया, जिसमें उसने बताया कि उसके सिर पर हमला किया गया, जिसकी वजह से वो बेहोश हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.