Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सीआइएससीइ की दसवीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम कल
    झारखण्ड

    सीआइएससीइ की दसवीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम कल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 23, 2021Updated:July 23, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर:  इंतजार खत्म। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनिशेन (सीआइएससीइ) की दसवीं एवं 12वीं का रिजल्ट का शनिवार दोपहर तीन बजे जारी होगा। इस संबंध में सीआइएससीइ के सचिव गैरी अराथून की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जमशेदपुर में दसवीं एवं 12वीं के 7,500 छात्रों का रिजल्ट निकलना है। इससे पहले सीआइएससीई के सारे स्कूलों ने सुप्रीम कोर्ट तथा काउंसिल के निर्देशानुसार अंकों को अपलोड करने का कार्य सबसे पहले पूरा कर लिया है।

    पूर्वी सिंहभूम के लगभग 60 हजार विधार्थी बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। रोजाना सभी की साइट को खंगाल रहे हैं। सबसे पहले इस बार काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनिशेन (सीआइएससीइ) ने रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। सीआइएससीई की आइसीएसई यानि दसवीं एवं आइएससी यानि 12वीं का रिजल्ट का शनिवार दोपहर तीन बजे जारी होगा। इस संबंध में सीआइएससीइ के सचिव गैरी अराथून की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जमशेदपुर में दसवीं एवं 12वीं के 7,500 छात्रों का रिजल्ट निकलना है। इससे पहले सीआइएससीई के सारे स्कूलों ने सुप्रीम कोर्ट तथा काउंसिल के निर्देशानुसार अंको को अपलोड करने का कार्य सबसे पहले पूरा कर लिया है।

    सीबीएसई भी रिजल्ट के लिए तैयार

     

    इधर, सीबीएसई ने रिजल्ट की लगभग प्रक्रिया पूरी कर ली है। कुछ स्कूलों द्वारा मानक से अधिक अंक दिए जाने पर बोर्ड की ओर से आपत्ति जताने के बाद स्कूलों की ओर से इसमें सुधार भी कर लिया गया है। सीबीएसई की ओर से भी दो-तीन दिनों में ही रिजल्ट के जारी करने की सूचना दी जा सकती है। 31 जुलाई तक सीबीएसई हर हाल में रिजल्ट जारी करेगा, लेकिन जैक को लेकर संशय बरकरार है। सीबीएसई के भी लगभग 7500 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है।

    जैक भी लगा है तैयारी में

    जैक कई तकनीकी त्रुटियों का समाधान ही अब तक कर रहा है। रिजल्ट को लेकर रोजाना जिला कार्यालय में जैक की ओर से पत्राचार किया जा रहा है। इस कारण जैक के रिजल्ट में विलंब का कयास लगाया जा रहा है। जिस हिसाब से प्रैक्टिकल परीक्षा को फिर से आयोजित करने का निर्देश मिला है तथा पहले से अपलोड किए गए अंकों में त्रुटियां सामने आ रही है इससे तो यही लग रहा है कि इन सबका निराकरण करने में जैक को अभी एक सप्ताह का और समय लगेगा। उम्मीद की जा रही है जैक का रिजल्ट अगस्त के पहले सप्ताह तक आ पाएगा। जैक बोर्ड से संबंधित 45 हजार छात्रों ने पूर्वी सिंहभूम से परीक्षा दी है।

    STUDENTS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.