Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»CBI ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, अब 5 फरवरी को लालू यादव की जमानत पर होगी सुनवाई
    Breaking News

    CBI ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, अब 5 फरवरी को लालू यादव की जमानत पर होगी सुनवाई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 29, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दुमका कोषागार मामले में लालू यादव की जमानत याचिका पर अब 5 फरवरी को सुनवाई होगी। शुक्रवार को इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट के अपरेश सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। इसमें लालू यादव के वकील ने आधी सजा पूरी होने और स्वास्थ्य के आधार पर लालू यादव के जमानत की मांग की। इसका CBI के वकील ने विरोध किया।

    CBI ने जवाब दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट से समय मांगा। इस पर अदालत की तरफ से CBI को 5 फरवरी तक जवाब दाखिल करने का समय दिया गया है। उस दिन को हर हाल में CBI को अपना पूर पक्ष रखना होगा। 5 फरवरी को लालू यादव के जेल मैन्यूअल उल्लंघन का मामला पहले ही प्रस्तावित है। वहीं एम्स में इलाजरत लालू यादव के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। गुरुवार को उन्हें CCU से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

    8 फरवरी को पूरी हो रही है आधी सजा
    राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में आधी सजा काटने का दावा करते हुए जमानत मांगी है। दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत लेने के लिए लालू प्रसाद की ओर से सजा की आधी अवधि काट लिए जाने के पूरे ब्योरे के साथ झारखंड हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल कर दिया है। इसमें बताया गया है कि 8 फरवरी को लालू प्रसाद की आधी सजा पूरी हो रही है। दुमका कोषागार मामले में उन्हें 7 साल की सजा सुनायी गयी है। आधी सजा काटने पर उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।

    अगर इस मामले में लालू को जमानत मिलती है तो वे जेल से बाहर आ जाएंगे
    CBI कोर्ट ने इस मामले में लालू प्रसाद को दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा सुनायी है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने लालू प्रसाद को आधी सजा काटने का दस्तावेज पेश करने को कहा था। इस मामले में जमानत मिलने के बाद लालू प्रसाद जेल से बाहर निकल जाएंगे। लालू प्रसाद यादव को 4 मामलों में सजा मिल चुकी है। इसमें से 3 मामलों (चाईबासा के दो और देवघर मामले) में उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.