Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»राजधानी पर बाढ़ का खतरा बढ़ा: 5 नदियों से घिरा है पटना, 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर
    बिहार

    राजधानी पर बाढ़ का खतरा बढ़ा: 5 नदियों से घिरा है पटना, 4 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 3, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजधानी पटना पर बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके चारों ओर 5 नदियां बहती हैं। इनमें चार खतरे के निशान को पार कर गई हैं। गंगा, पुनपुन, दरधा और कररुआ नदियों का जलस्तर सोमवार देर रात लाल निशान पार कर गया।

    सोन नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, अभी इसका जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। इन नदियों में पानी की अप्रत्याशित बढ़ोतरी के कारण पटना के निचले इलाके में तेजी से पानी फैलने लगा है। प्रशासन बांधों के ऊपर बह रहे पानी को कंट्रोल करने के लिए रेत से भरी बोरियां लगा रहा है। नदियों का जल स्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो पटना में भी बाढ़ का खतरनाक मंजर देखने को मिल सकता है।

    पुनपुन नदी का जलस्तर 24 घंटे में 2.16 मीटर बढ़ गया, जबकि दरधा नदी का जलस्तर 1.70 मीटर तक बढ़ गया। गंगा नदी पटना के गांधी घाट पर दिन में खतरे के निशान से मात्र 7 सेंटीमीटर ही नीचे था। शाम होते-होते यह खतरे के निशान पर पहुंच गया और देर रात इसे पार कर गया। इसी तरह दीघा में खतरे के निशान से 95 सेमी नीचे रह गई है। गंगा के जलस्तर में अगले 24 घंटे में 55 सेंटीमीटर और 48 घंटे में 84 सेंटीमीटर वृद्धि का अनुमान है।

    कोल्हाचक, सतपरसा, गुलरियाबिगहा, रूपसपुर सहित अन्य दर्जनों इलाकों में तटबंध से ऊपर पानी बह रहा है। इससे खतरा बढ़ गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है। कोल्हाचक मुसहरी के प्रभावित 40 परिवारों के बीच सोमवार से ही सामुदायिक रसोई शुरू कर दी गई है। दरधा नदी के बांध पर कई जगहों पर दबाव बना है, जिसकी मरम्मत का काम भी तेजी से चल रहा है।

    जहानाबाद से आ रहा पानी

    पटना जिला प्रशासन के मुताबिक, जहानाबाद का पानी दरधा नदी में आता है। फतुहा प्रखंड के दो बरसाती नदियों भुतही और महात्माइन में पानी ज्यादा है। मसाढ़ी पंचायत के दौलतपुर गांव में पानी फैला है। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित जल संसाधन विभाग की पूरी टीम को अलर्ट मोड पर कर दिया है। संबंधित गांव के जनप्रतिनिधियों से संपर्क बनाए रखने तथा त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

    संवेदनशील इलाकों में अलर्ट

    बाढ़ के संवेदनशील इलाकों को पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रखा गया है। इस क्षेत्र में अधिकारियों को हमेशा मोबाइल पर रहने का निर्देश है। प्रभावित इलाकों में सामुदायिक रसोई की व्यवस्था करने के साथ लोगों की हर तरह से मदद पहुंचाने का निर्देश है। अफसरों को निर्देश है कि वह किसी भी दशा में क्षेत्र नहीं छोड़ें, कभी स्थिति गंभीर हो सकती है। दरधा नदी में ओवरफ्लो को रोकने के लिए संवेदनशील जगहों पर जल संसाधन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

    जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग में लगी है। प्रशासन का कहना है कि पानी इसी तरह से बढ़ता रहा तो आने वाले समय में समस्या बढ़ जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: परिजनों से मिले SP, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

    June 25, 2026

    रौशन आनंद कोचिंग विवाद मामला: अभिषेक और गौरव को मिली जमानत, खान सर की अग्रिम जमानत पर 27 जून को होगी सुनवाई

    June 25, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन, जगदीशपुर डीएसपी हटाए गए, पंकज मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

    June 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    • झारखंड की छात्राओं को बड़ा तोहफा! नवंबर से मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट स्कूल
    • रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शुक्रवार-शनिवार इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.