Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीत रचा इतिहास, ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला ऐथलीट बनीं
    Breaking News

    पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीत रचा इतिहास, ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला ऐथलीट बनीं

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 1, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने तोक्यो ओलिंपिक-2020 के बैडमिंटन महिला एकल वर्ग का ब्रॉन्ज मेडल जीतते हुए इतिहास रच दिया। वह न केवल बैडमिंटन इतिहास में भारत के लिए दो मेडल जीतने वाली पहली शटलर बनीं, बल्कि इंडिविजुअल गेम में ऐसा करने वाली पहली महिला ऐथलीट भी बन गई हैं। ओवरऑल इंडिविजुआल गेम में पहली पहलवान सुशील कुमार के बाद भारत की दूसरी ऐथलीट हैं। इससे पहले उन्होंने रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

    सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करते हुए चीन की बिंग जिआओ को 52 मिनट में सीधे गेम में 2-0 से हराया। उन्होंने पहला गेम 21-13 से एकतरफा जीता तो दूसरा गेम 21-15 से अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। उन्हें सेमीफाइनल में ताई जू यिंग से हार मिली थी और वह अपने मेडल को अपग्रेड करने का मौका चूक गई थीं। लेकिन उसके बाद ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

    पहला गेम: सिंधु का जबरदस्त गेम, चीनी शटलर दिखी पस्त
    भारतीय स्टार शटलर ने पिछले मैचों की तरह यहां भी शुरुआत अच्छी की। देखते ही देखते 3-0 फिर 5-3 की बढ़त बना ली। यहां पर बिंग ने वापसी की और नेट पर सिंधु को कुछ गलतियां करने के लिए मजबूर किया। स्कोर 6-6 पर बराबरी पर आ गया। यहां से दोनों खिलाड़ी एक-एक पॉइंट के लिए जूझते दिखे।

    दूसरा गेम: यूं ढही चीन की दीवार
    दूसरे गेम की शुरुआत भी लगभग पहले गेम की तरह रही। सिंधु ने पहले 3-1, 5-2 और फिर 8-3 की बड़ी बढ़त बना ली। इस दौरान सिंधु के स्पिन, क्रॉस और स्मैश शॉट देखने लायक थे। चीनी शटलर वापसी की पूरी कोशिश कर रही थी, लेकिन सिंधु ने ब्रेक तक 11-7 की बढ़त के साथ अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। इसके बाद उन्होंने 21-15 से जीतते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया।

    भारत का तीसरा मेडल
    इससे पहले वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल भारत की झोली में डाला था, जबकि लवलीन ने बॉक्सिंग में मेडल पक्का कर लिया है। हालांकि उनका मुकाबला अभी तक नहीं हुआ है। सिंधु के ब्रॉन्ज मेडल के साथ ही भारत के नाम तीन मेडल हो गए हैं।

    सिंधु का तोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल तक का सफर

    • पहला मैच (ग्रुप स्टेज): पोलिकारपोवा सेनिया (इजराइल) के खिलाफ 2-0 से जीत
    • दूसरा मैच (ग्रुप स्टेज): चेयूंग नगन यि (हॉन्गकॉन्ग) के खिलाफ 2-0 से जीत
    • तीसरा मैच (राउंड-16): मिया ब्लिचफील्ड (डेनमार्क) के खिलाफ 2-0 से जीत
    • चोथा मैच (क्वॉर्टर फाइनल): अकाने यामागुजी (जापान) के खिलाफ 2-0 से जीत
    • 5वां मैच (सेमीफाइनल): ताई जू यिंग (चीनी ताइपे) से 0-2 से हारीं
    • छठा मैच (ब्रॉन्ज मेडल): बिंग जियाओ (चीन) के खिलाफ 2-0 से जीत
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.