Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026

    मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग

    May 2, 2026

    रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड के पलामू में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, स्वजनों ने किया हंगामा
    झारखण्ड

    झारखंड के पलामू में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, स्वजनों ने किया हंगामा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 20, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के पांकी रोड स्थित मइयां बाबू अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान एक प्रसूता महिला की मौत हो गई। इसके बाद मृतका के स्वजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। स्वजन अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगी निवासी रमेश कुमार चौधरी की 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए रविवार की शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को ही रात करीब 11 बजे सिजेरियन आपरेशन के बाद विनीता का प्रसव हुआ। उसने एक बच्ची को जन्म दिया था।

    सोमवार शाम विनीता को अचानक घबराहट होने लगा और उसका पेट तेजी से फुल गया। वहां कार्यरत चिकित्सक विनीता का उपचार कर ही रहे थे कि मंगलवार तड़के उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। सुबह करीब 4 बजे अस्पताल प्रबंधन ने विनीता को रेफर कर दिया। स्वजनों को कहा गया कि बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में लेकर जाएं। सुबह 9.30 बजे स्वजन विनीता को ले जाने के लिए एंबुलेंस में रखें। इसी बीच उसकी मौत हो गई। इससे स्वजन आक्रोशित हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।

    स्वजनों का कहना है कि इलाज में लापरवाही बरतने के कारण ही विनीता की मौत हुई है। विनीता के ससुर रामजी चौधरी ने बताया कि आपरेशन के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने फीस के नाम पर 14 हजार जमा कराया था। अब उनकी बहू की मौत हुई है तो अस्पताल प्रबंधन पहले लिए गए 14 हजार भी वापस कर रहा है। स्वजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि इलाज में अगर लापरवाही नहीं बरती जाती तो मौत नहीं होती।

    JHARKHAND NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026

    रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    May 2, 2026

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Koylanchal Samvad e-paper | 1st May | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 1st May | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.