Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड में 5 लाख रोजगार की तैयारी; सरकार ने झारखंड के उद्यमियों के साथ की चर्चा
    झारखण्ड

    झारखंड में 5 लाख रोजगार की तैयारी; सरकार ने झारखंड के उद्यमियों के साथ की चर्चा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 15, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दिल्ली के बाद सोमवार को रांची में इंडस्ट्रीयल पॉलिसी 2021 के लिए स्टेक होल्डर्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड के उद्यमी शामिल हुए। कार्यक्रम में उद्योग सचिव पूजा सिंघल ने बताया कि नयी नीति से 5 लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। साल 2016 की पॉलिसी से 2021 की पॉलिसी में कई बदलाव किय गये है। ये बदलाव अनुदान पर हैं। उन्होंने बताया कि पॉलिसी के तहत किसी भी जिले में पहली दो यूनिट होने पर पांच फीसदी सब्सिडी सरकार देगी। नीति लागू होने के दो साल में लगने वाले उद्योगों को 10 फीसदी अतिरिक्त अनुदान सरकार देगी। मध्यम उद्योगों के लिए 20 फीसदी की जगह 25 फीसदी अनुदान मिलेगी, जो 30 करोड़ रुपये तक होगी। वृहत उद्योगों के लिए भी अनुदान राशि इतनी ही होगी. जो 2016 की नीति के तहत 20 करोड़ का प्रावधान है।

    बंद पड़े 634 उद्योंगों को खोलेगी सरकार
    पूजा सिंघल ने कहा कि सरकार की दूसरी वर्षगांठ के पहले तक बंद बड़े उद्योगों को खोलना है। विभाग इस दिशा में काम कर रहा है। ऐसे उद्योगों की संख्या 634 है, जिन्हें विभाग ने चिन्हित किया है। उन्होंने कहा कि नए निवेश से ज्यादा जरूरी है कि पुराने निवेश को बढ़ावा मिले।

    इलेक्ट्रॉनिक व्हेकिल में 206 बिलियन डॉलर निवेश का लक्ष्य
    निदेशक जीतेंद्र कुमार सिंह ने पॉलिसी की नई खूबियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पॉलिसी का मुख्य फोकस एग्रो फूड, इलेक्ट्रॉनिक, व्हेकिल इंडस्ट्रीज, फार्मास्यूटिकल के लिए अलग से प्रावधान है। उन्होंने बताया कि राज्य में इलेक्ट्रॅनिक व्हेकिल के लिए 206 बिलियन यूएस डॉलर निवेश का लक्ष्य रखा गया है। जो आनेवाले साल में 280 बिलियन होने की संभावना है।

    बिजली की सम्सया का बताया समाधान
    उद्योगों के लिए बिजली सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है। ऐसे में चतरा में जल्द ही एनटीपीसी की ईकाई शुरू होनेवाली है। वहीं अन्य कंपनियों की ईर्काइयां भी शुरू होंगी। जिससे बिजली की समस्या का निदान होगा।

    औद्योगिक पार्कों की जानकारी दी
    इस दौरान अलग-अलग उद्योगों के पार्क की जानकारी दी गई। फार्मास्यूटिकल पार्क 35 एकड़ में बरही, चान्हो और बिजुपाड़ा में बन कर तैयार है। प्लास्टिक पार्क का काम लगभग पूरा है, जो देवघर में 93 एकड़ में बन रहा है। इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग कलस्टर आदित्यपुर में बनेगा। इसके लिए 82.49 एकड़ जमीन, लेदर पार्क के लिए 34 एकड़ जमीन है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.