Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»सड़क हादसे में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत
    Breaking News

    सड़क हादसे में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 4, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का मुंबई के पालघर में सड़क हादसे में निधन हो गया. पालघर के एसपी ने हादसे में उनकी मौत की पुष्टी की है. उनका जन्म 4 जुलाई 1968 को एक भारतीय मूल के आयरिश व्यापारी परिवार में हुआ था.

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 3 बजे के आसपास एक्सीडेंट हुआ और उस दौरान कोई महिला उनकी गाड़ी चला रहीं थी. इस हादसे में कार में बैठे दो लोगों की मौत हो गई. उनमें से एक साइरस हैं. महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. वहीं कार में बैठे अन्य दो लोग जीवित हैं.

    जिले के एसपी ने बताया कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को पालघर के चरोटी में सड़क हादसे में मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब उनकी मर्सिडीज अहमदाबाद से मुंबई लौट रही थी. यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ. वहीं कार में सवार दो अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं.

    कैसे हुए एक्सीडेंट?
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी के पहले पुल पर एक डिवाइडर था, कार काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कार में बैठे साइरस की मौत हो गई. इस साल की शुरूआत में ही उनके पिता पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था.

    साइरस के निधन के बाद उनके परिवार में अब उनकी मां पेरिन डुबास, उनकी दो बहनें लैला मिस्त्री और अलु मिस्त्री रह गईं हैं. वह टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे. दिसंबर 2012 में उनको रतन टाटा ने टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनाया था. 2016 में उनको उनके पद से हटा दिया गया था.

    अचानक पद से हटाए जाने की वजह से उन्होंने कोर्ट का भी रुख किया था और वह राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण गये थे जहां उनके पक्ष में फैसला आया था. हालांकि इस फैसले के बाद रतन टाटा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.