Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!

    May 5, 2026

    विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»लोहरदगा में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, उपद्रवियों ने दर्जन भर वाहनों को फूंका, दो घरों में भी लगाई गई आग
    Breaking News

    लोहरदगा में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, उपद्रवियों ने दर्जन भर वाहनों को फूंका, दो घरों में भी लगाई गई आग

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 10, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में जुलूस पर पत्थर फेंकने की सूचना के बाद हिरही और उसके आसपास के गांवों में बवाल मच गया है। उपद्रवियों ने दर्जन भर वाहनों को फूंक डाला है। सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता बगीचा में रामनवमी मेला में कुछ उपद्रवियों ने पथराव की घटना के बाद आग लगा दी। मेला स्थल में दस मोटरसाइकिल, तीन ठेला, एक टेंपो, चार साइकिल और मेला में लगे कई दुकानों में आग धूं-धूंकर जल गईं। इस घटना में लाखों रुपए की क्षति हुई है।

    दो घरों में लगाई गई आग

    मेला स्थल पर दस मोटरसाइकिल, तीन ठेला, एक टेंपो, चार साइकिल और मेला में लगी कई दुकानों में आग लगा दी गई है। दुकानें धू-धूकर जल रही है। इस घटना में लाखों रुपये की क्षति हुई है। प्रतिशोध की कार्रवाई में दूसरे पक्ष के लोगों ने भोक्ता बगीचा के समीप दो अलग-अलग घरों में आग लगा दी है।

    घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

    उपद्रव की सूचना मिलने के बाद डीसी-एसपी, डीडीसी, एसडीओ, डीएसपी के साथ-साथ लोहरदगा जिला और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

    सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें भी आई है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हिरही, कुजरा, भोक्ता बगीचा आदि गांवों में स्थिति तनावपूर्ण बना हुआ है। हालांकि लोहरदगा शहरी क्षेत्र में अब तक स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस प्रशासन भड़की हिंसा को रोकने की प्रयास में जुटी हुई है।

    राजधानी एक्सप्रेस पर बरसाए पत्थर

    रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस पर भी पत्थर फेंके गए। वहीं, बोकारो के बेरमो इलाके में रामनवमी पर निकले जुलूस पर फुसरो के राजाबेड़ा स्थित गंजू मोहल्ला में पत्थर फेंका गया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। प्रशासन ने समय रहते हालात को संभालने की भरपूर कोशिश की। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!

    May 5, 2026

    विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    • Koylanchal Samvad e-paper | 5th May | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 5th May | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.