Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»18 से 44 साल के लोगों के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, जानें पूरा प्रोसेस
    राष्ट्रीय

    18 से 44 साल के लोगों के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, जानें पूरा प्रोसेस

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 28, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली. देशभर में एक मई से कोरोना टीकाकरण का अगला चरण शुरू होने जा रहा है. इसी शनिवार से 18 साल से 44 साल के लोग भी कोरोना का टीका लगवाने के पात्र होंगे. इससे पहले 45 साल से ऊपर के लोग ही टीका लगवा सकते थे. 18 से 44 की उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. सरकार ने साफ किया है कि इन लोगों को वॉक-इन यानी सीधा टीका केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा नहीं मिलेगी. बता दें कि रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप कोविन पोर्टल या फिर आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही मान्य किया गया है. बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे से ये शुरू हो जाएगा.

    क्या है प्रोसेस?
    कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 18-44 साल के लोग आज से कोविन पोर्टल या फिर आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. Cowin ऐप पर या फिर cowin.gov.in वेबसाइट पर जाकर आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इस ऐप या वेबसाइट पर जाकर आपको अपना मोबाइल नंबर फीड करना होगा. मोबाइल नंबर पर डालने पर आपको एक OTP दिया जाएगा. इस OTP को वैरिफाई कराना होगा. इसके बाद आप वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन पेज तक पहुंच जाएंगे. यहां पर आपको फोटो आईडी प्रूफ की जानकारी डालनी होगी. फोटो आईडी प्रूफ के तौर पर आप आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या फिर पेंशन की पासबुक सिलेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद आपको आईडी प्रूफ का नंबर, अपना नाम, जेंडर और बर्थ ईयर डालना होगा. सारी जानकारी भरने के बाद आपको रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद आप पसंदीदा वैक्सीनेशन सेंटर चुन सकते हैं. यहां आपको वैक्सीनेशन डेट और टाइमिंग की जानकारी मिल जाएगी. इसी तरह से आप आरोग्य सेतु ऐप पर भी वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

    देश में अब तक दी गई 14.77 करोड़ खुराक
    देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई है. जिसके बाद से लेकर अभी तक कुल 14.77 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है. फिलहाल मंगलवार को 24 लाख से ज्यादा खुराक लगाई गई हैं. स्वास्थ्य मंत्रायल के अनुसार मंगलवार रात आठ बजे तक कुल 14 करोड़ 77 लाख 27 हजार 54 खुराक दी जा चुकी है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.