Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»भाजपा की चुनाव आयोग से अपील- लोगों में डर, सेंट्रल फोर्स जल्द भेजें; TMC बोली- BJP के लिए काम कर रही BSF
    राष्ट्रीय

    भाजपा की चुनाव आयोग से अपील- लोगों में डर, सेंट्रल फोर्स जल्द भेजें; TMC बोली- BJP के लिए काम कर रही BSF

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 21, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच जुबानी जंग चरम पर है। भाजपा ने गुरुवार को चुनाव आयोग (EC) से अपील की है कि बंगाल के लोगों में डर है, इसलिए जल्द से जल्द यहां केंद्रीय बल की तैनाती की जाए। वहीं, TMC ने कहा कि राज्य में तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) भाजपा के लिए काम कर रही है। EC इस मामले को गंभीरता से ले।

    चुनाव आयोग की टीम बंगाल दौरे पर
    बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि चुनाव से पहले EC की पूरी टीम इन दिनों हालात का जायजा लेने के लिए राज्य में है। विपक्षी पार्टी होने के नाते हम अपील करते हैं कि वे राज्य में ऐसा माहौल बनाने में मदद करें, जिससे लोग बिना डरे अपने वोटिंग के अधिकार का प्रयोग कर सकें। इसके लिए यहां केंद्रीय बलों की तैनाती बहुत जरूरी है।

    लोकसभा में भी डर का माहौल था : घोष
    उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी यहां डर का माहौल था। उस दौरान राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर हिंसा की घटनाएं हुई थीं। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ के अंदर केंद्रीय बल और बाहर राज्य पुलिस की तैनाती की जाए, जिससे निष्पक्ष चुनाव कराया जा सके।

    नफरत फैलाना चाहती है भाजपा : हकीम
    TMC नेता फरहद हकीम ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि BSF लोगों को डरा-धमका रही है, ताकि वे भाजपा को ही वोट दें। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में सांप्रदायिक भाषणों और भड़काऊ नारों के जरिए नफरत फैला रही है। वे समाज को बांटने वाली राजनीति कर रही है।

    वोटर लिस्ट में बांग्लादेशियों के नाम नहीं: TMC
    उन्होंने कहा कि भाजपा वोटर लिस्ट में रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों के नाम होने का आरोप लगा रही है। उनका दावा है कि ऐसे वोटर्स करीब 10% हैं। यह सीधे-सीधे चुनाव आयोग पर आरोप है, क्योंकि वोटर लिस्ट EC ने ही तैयार की है। हम अपील करते हैं कि आयोग मामले की जांच करे।

    30 मई को खत्म हो रहा ममता का कार्यकाल

    राज्य में 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव इसी साल होने हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है। उनकी पार्टी में लगातार टूट जारी है। कई विधायक और नेता तृणमूल छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। आए दिन राज्य में राजनीतिक हिंसा की घटनाओं की खबरें भी आ रही हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!

    May 5, 2026

    Assam Election Result 2026: हिमंत बिस्वा सरमा की हैट्रिक तय, BJP तीसरी बार सत्ता के करीब!

    May 4, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.