Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कांग्रेस पार्टी के यूपीए समर्थित प्रत्याशी बजरंग महतो ने नामांकन किया , राजेश ठाकुर बोले हम रामगढ़ के लोगों को एक ताकतवर उम्मीदवार देने जा रहे हैं जिसका नाम ही बजरंग है
    झारखण्ड

    कांग्रेस पार्टी के यूपीए समर्थित प्रत्याशी बजरंग महतो ने नामांकन किया , राजेश ठाकुर बोले हम रामगढ़ के लोगों को एक ताकतवर उम्मीदवार देने जा रहे हैं जिसका नाम ही बजरंग है

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 7, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के यूपीए समर्थित प्रत्याशी बजरंग महतो ने मंगलवार को नामांकन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ सांसद गीता कोड़ा, पूर्व सांसद एवं मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो के अलावा बड़ी  संख्या में कांग्रेस पार्टी के अलावा महागठबंधन में शामिल विभिन्न राजनीतिक दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद  थे। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा  कि यह चुनाव जनता के ऊपर लादा गया है । जिन कारणों को लेकर ममता देवी ने यहां के जनता की आवाज को बुलंद किया और यहां के लोगों के लिए संघर्ष किया उस संघर्ष के प्रति जो निर्णय हुआ उससे यहां की जनता आहत है ।  लोकतंत्र की सबसे मजबूत हमारी जो प्रक्रिया है उसमें हम गए । प्रदेश प्रभारी ने कहा कि  ममता देवी  के त्याग को देखते हुए यहां की जनता यूपीए प्रत्याशी को अपना समर्थन देगी।

    मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि हम रामगढ़ के लोगों को एक ताकतवर उम्मीदवार देने जा रहे हैं जिसका नाम ही बजरंग है । बजरंग महतो गठबंधन के उम्मीदवार हैं । दुर्भाग्य है कि 5 वर्षों के लिए ममता देवी को रामगढ़ की जनता ने चुना था जिन्हें यहां के लोग आंदोलन की देवी कहते हैं । कंपनी और डबल इंजन की सरकार की मिलीभगत से उनको सजा कराया गया उसका भी बदला यहां रामगढ़ के लोगों को लेना है और यहां के लोग बजरंग महतो को विधायक चुनने के लिए तैयार हैं।

    मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सह रामगढ़ जिला प्रभारी सत्यानंद भोक्ता ने बताया कि यह राज्य का पांचवा उपचुनाव है इसके पहले चार उपचुनाव हम लोग जीत चुके हैं, यहां का चुनाव हम लोग जीते हुए थे और यह चुनाव फिर हम लोग ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे, क्योंकि सरकार ने जो वादे किए थे उसमें कई काम हुए हैं । कई निर्णय हुए है इसलिए चुनाव में इफ बट नहीं है।

    मौके पर मंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि 2019 के बाद हम लोग चार उप चुनाव लड़े हैं । सभी उपचुनाव हम लोगों ने जीता है और मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे गठबंधन के उम्मीदवार बजरंग महतो भारी मत से जीतेंगे क्योंकि जनता के बीच हम लोगों ने जो विकास किया है । उसमें पारा शिक्षक के मामले मनरेगा में काम पुरानी पेंशन की बात इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे, रामगढ़ की जनता ममता देवी को 5 वर्षों के लिए जिताई थी लेकिन बीच मे ही सदस्यता चली गई यह बात जनता जानती है। मौके पर सांसद गीता कोड़ा ने बताया कि यह उपचुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उपचुनाव यह दर्शाता है कि सत्ता के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं क्योंकि संघर्ष करने के बाद ही ममता देवी इस जगह तक पहुंची थी । इसलिए आप देख सकते हैं कि अपार जनसमूह बजरंग महतो को मिल रहा है जिससे हम लोग आश्वस्त हैं कि हम सीट फिर से कांग्रेस की झोली में जाएगी।

    मौके पर यूपीए गठबंधन के प्रत्याशी बजरंग महतो ने कहा  कि अगले 2 साल में विकास के कार्य दिखेंगे और ममता देवी के अधूरे काम को वे पूरा करने का प्रयास करेंगे ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.